Month: October 2026

Noimg

Bhagalpur: ललमटिया में 1076 बोतल कोरेक्स सिरप, 310 नशीली दवाइयां और गांजा बरामद, दो गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी बताए जा रहे सगे भाई भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर नरगा में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। इस दौरान 107.06 लीटर कोरेक्स सिरप (1076 बोतल), 310 पीस नशीली दवाइयां और 230 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों कन्हैया लाल मंडल और बालेश्वर मंडल को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को गुप्त सूचना […]

Noimg

Bhagalpur: बाईपास थाना क्षेत्र में 500 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बरामद, मौके पर नष्ट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत पिस्ता पासी टोला में छापेमारी, दुर्गा पूजा को लेकर अवैध शराब के खिलाफ बढ़ाई गई निगरानी भागलपुर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत बुधवार को बाईपास थाना क्षेत्र के पिस्ता पासी टोला में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 500 लीटर अर्धनिर्मित अवैध देसी शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार, बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पिस्ता पासी टोला में अवैध […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में रबी महाभियान और महिला किसान दिवस का आयोजन, चार प्रगतिशील महिला किसानों को मिला सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिलास्तरीय कार्यशाला में कृषि की नई तकनीकों, जैविक खेती और बाजार की मांग के अनुरूप फसल उत्पादन पर जोर; 22 अक्टूबर से पंचायतों में कृषि जनकल्याण चौपाल भागलपुर। वासंतिक (रबी) महाभियान-2026 के तहत भागलपुर में जिलास्तरीय कार्यशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 एवं महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त निदेशक (शस्य) श्याम बिहारी सिंह, उप विकास आयुक्त रवि राकेश, डीआरडीए के निदेशक (लेखा) दुर्गा शंकर प्रसाद, निदेशक (एनईपी) अमर कुमार मिश्र, एसडीसी सोनाली शरण और जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, प्रसार कर्मियों और किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में रबी मौसम की तैयारियों, किसानों […]

Noimg

Bhagalpur: 172 और 122 साल की परंपरा: भागलपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में आज भी जीवित है बंगाली विरासत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बदलते दौर में जब त्योहारों के स्वरूप में तेजी से बदलाव आ रहा है, तब भागलपुर के दो ऐतिहासिक दुर्गा पूजा स्थल अपनी सदियों पुरानी परंपराओं के सहारे बंगाली संस्कृति की विरासत को जीवित रखे हुए हैं। बंगाली टोला की आर्य धर्म प्रचारिणी सभा, जिसे हरि सभा या दुर्गाबाड़ी के नाम से जाना जाता है, इस वर्ष सामुदायिक दुर्गा पूजा के 172वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। वहीं, माणिक सरकार स्थित कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति के मंदिर परिसर में वर्ष 1904 से पारंपरिक रूप में दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है। यहां इस परंपरा के 122 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन दोनों पूजा स्थलों की पहचान केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है। ये […]

Noimg

Bhagalpur: 172 और 122 साल की परंपरा: भागलपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में आज भी जीवित है बंगाली विरासत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बदलते दौर में जब त्योहारों के स्वरूप में तेजी से बदलाव आ रहा है, तब भागलपुर के दो ऐतिहासिक दुर्गा पूजा स्थल अपनी सदियों पुरानी परंपराओं के सहारे बंगाली संस्कृति की विरासत को जीवित रखे हुए हैं। बंगाली टोला की आर्य धर्म प्रचारिणी सभा, जिसे हरि सभा या दुर्गाबाड़ी के नाम से जाना जाता है, इस वर्ष सामुदायिक दुर्गा पूजा के 172वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। वहीं, माणिक सरकार स्थित कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति के मंदिर परिसर में वर्ष 1904 से पारंपरिक रूप में दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है। यहां इस परंपरा के 122 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन दोनों पूजा स्थलों की पहचान केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है। ये […]

Noimg

Bhagalpur: मालदा में संवाद कार्यक्रम, महिला रेलकर्मियों ने साझा कीं कार्यस्थल की चुनौतियां, समाधान का मिला भरोसा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर समेत विभिन्न इकाइयों की 100 से अधिक महिला कर्मचारियों ने रखीं समस्याएं। प्रदीप विद्रोही मालदा। रेलवे में महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और उनकी समस्याओं का समाधान कैसे किया जा सकता है, इस पर चर्चा के लिए मालदा मंडल में विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ), मालदा की पहल पर मंदार कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला रेलकर्मियों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।मालदा मंडल के कार्मिक विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मालदा टाउन, भागलपुर, जमालपुर और साहिबगंज समेत विभिन्न स्थानों एवं इकाइयों की महिला कर्मचारी शामिल हुईं। चर्चा का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल से […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत में आई तेजी, दिल्ली की मंगल कंपनी भी जुटी, 24 घंटे चल रहा काम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। पुल की मरम्मत में अब दिल्ली की मंगल कंपनी भी शामिल हो गई है। कंपनी को करीब 200 टन वजनी स्टील गर्डर लॉन्च करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेतु निर्माण निगम की निगरानी में दो एजेंसियां खराब स्पैन को हटाने और नए गर्डर लगाने के काम में जुटी हैं। निर्धारित समय पर मरम्मत पूरी करने के लिए अक्टूबर 2026 के मध्य में भी काम युद्ध स्तर पर जारी है। इसके लिए तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम किया जा रहा है। विक्रमशिला सेतु के नौगछिया छोर की ओर चौथे बेली ब्रिज को बदलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए लगभग 24 मीटर […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा की लहरों पर दिखा जुनून, रानीदियारा की नौका दौड़ में अनठावन के प्रकाश महतो ने मारी बाजी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ परंपरा, साहस और सामूहिक उल्लास का संगम बनी प्रतियोगिता, अनठावन दियारा के प्रतिभागियों ने तीनों स्थानों पर जमाया कब्जा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा की लहरें थीं, चप्पुओं की थाप थी, किनारों पर उमड़ा जनसैलाब था और नावों को सबसे आगे निकाल ले जाने का जुनून! दुर्गा पूजा की पंचमी के पावन अवसर पर भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत रानीदियारा गंगा तट पर कुछ ऐसा ही रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता में गंगा की लहरें ग्रामीण उत्साह और साहस की गवाह बनीं। प्रतियोगिता में प्रकाश महतो ने अपनी प्रतिभा और दमखम का परिचय देते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। इस पारंपरिक प्रतियोगिता में कुल दस नाविकों की टीमों ने हिस्सा लिया। गंगा की […]

Noimg

Bhagalpur: विजय कुमार सिंह टीएमबीयू के सीनेट सदस्य मनोनीत, जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और उच्च शिक्षा के विकास को मिलेगी नई दिशा : विवेकानंद गुप्ता। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के सीनेट सदस्य के रूप में विजय कुमार सिंह के मनोनयन पर जदयू भागलपुर के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पटना स्थित कार्यालय पहुंचकर विजय कुमार सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।विजय कुमार सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य होने के साथ-साथ बिहार स्टेट हाउसिंग को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड, पटना (बिहार-झारखंड) के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय सहकारी आवास बोर्ड/संघ, नई दिल्ली के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें टीएमबीयू के सीनेट सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास की […]

Noimg

Bhagalpur: पांच साल का इंतजार खत्म, 11 माह के मासूम को मिला माता-पिता का प्यार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर की जिलाधिकारी ने कोलकाता के दंपति को सौंपा बालक, दत्तक ग्रहण से पूरी हुई परिवार की खुशियों की तलाश। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। करीब पांच वर्षों से माता-पिता बनने का सपना संजोए कोलकाता के एक दंपति के जीवन में गुरुवार को खुशियों ने दस्तक दी। भागलपुर की जिलाधिकारी ने दत्तक ग्रहण की सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 11 माह के बालक को दंपति को विधिवत स्थायी रूप से सौंप दिया। नन्हे बच्चे के आगमन से दंपति का परिवार पूरा हुआ और उनके जीवन में एक नई शुरुआत हुई। बच्चे को पाकर दंपति ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लगभग पांच वर्षों की प्रतीक्षा के बाद उनका परिवार पूर्ण हुआ है। यह पल उनके लिए बेहद भावुक […]