Month: October 2026

Noimg

Purnia: कोसी स्नातक चुनाव में एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया में पांच जिलों के भाजपा नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं की क्षेत्रीय बैठक, स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और बूथ स्तर पर समन्वय मजबूत करने पर जोर पूर्णिया। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर गुरुवार को पूर्णिया के वनभाग स्थित जिला भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और नवगछिया क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के समर्थन में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी गतिविधियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र […]

Naugachia: जमुनिया में मारपीट में 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में कराया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भेजा नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जमुनिया निवासी ज्ञानेश्वर साह के 45 वर्षीय पुत्र दिलीप साह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन घायल दिलीप साह को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। DESK2026

Noimg

Naugachia: राघोपुर के बहत्तरा सहनी टोला में मां-बेटे के साथ मारपीट, दोनों घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पुराने विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप, डायल 112 की पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के बहत्तरा सहनी टोला में पुराने विवाद को लेकर मां-बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में राधा देवी और उनके पुत्र अमन कुमार घायल हो गए। दोनों राघोपुर बहत्तरा सहनी टोला के निवासी सुबोध सहनी के परिवार से हैं। घटना के बाद परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुराने विवाद में मारपीट का आरोप घायल अमन कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के संतोष कुमार और […]

Naugachia: हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने के मामले में श्रीपुर निवासी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना पुलिस ने अनुसंधान के दौरान की कार्रवाई, आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी एसपी सिंह उर्फ राजकुमार सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूर्व विवाद को लेकर फायरिंग का आरोप पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 जून को पीड़िता ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि श्रीपुर में पूर्व के विवाद को लेकर ग्रामीण एसपी सिंह उर्फ राजकुमार सिंह और अन्य लोगों ने उन पर तथा उनके […]

Noimg

Naugachia: विधवा महिला की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप, 24 घंटे के भीतर दो गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भवानीपुर थाना क्षेत्र का मामला, रुपये के लालच में हत्या और साक्ष्य छिपाने का आरोप; दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भवानीपुर निवासी दिलीप कुमार सिंह और गौरव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या रुपये के लालच में करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को घर के नजदीक तालाब में फेंकने का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 12 अक्टूबर को थाने में दिया गया था आवेदन […]

Naugachia: राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल होगी नवगछिया पुलिस, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का देगी संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

15 अक्टूबर को रंगरा थाना क्षेत्र स्थित जिला सीमा बिंदु से शुरू होगी रैली, भवानीपुर के नगरपारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय तक जाएगा जत्था नवगछिया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में नवगछिया पुलिस भी शामिल होगी। 15 अक्टूबर को नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित जिला सीमा बिंदु से रैली की शुरुआत होगी। इसके बाद रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए भवानीपुर के नगरपारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए रवाना होगी। इस रैली के माध्यम से आम लोगों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों में देश की एकता और अखंडता के प्रति […]

Noimg

Naugachia: गंगा कटाव पीड़ितों के मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राघोपुर पंचायत के प्रभावित परिवारों को पांच डिसमिल जमीन और नुकसान का तीन गुना मुआवजा देने की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा तीन सूत्री ज्ञापन नवगछिया। गंगा कटाव ने कई परिवारों से उनका घर और जमीन छीन ली है। बेघर हुए परिवारों के सामने अब आवास और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कटाव पीड़ितों को सरकारी मुआवजा, आवासीय जमीन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम के संयोजन में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बिहार के राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों को राहत देने और कटाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई गई। धरना को संबोधित […]

Noimg

Naugachia: ज्योतिष हत्याकांड में मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, चार आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कदवा थाना क्षेत्र के पचगछिया टोला में बाइक सवार तीन अपराधियों ने मारी थी गोली, एसटीएफ के सहयोग से पुलिस कर रही पूछताछ नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के कदवा थाना क्षेत्र के पचगछिया टोला में युवक ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक की मां अनीता देवी के बयान पर कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कदवा थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हत्याकांड में कदवा थाना पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामले में हत्या […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया के सुप्रसिद्ध संत स्वामी आगमनंद जी महाराज के जन्मस्थान नगरह गांव में पहुंचा आरती संग्रह, श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ ग्रहण की पुस्तिका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जीएस न्यूज़ की ओर से मां दुर्गा के आरती संग्रह के निःशुल्क वितरण का अभियान जारी है। इसी क्रम में नवगछिया के नगरह गांव स्थित दुर्गा मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच आरती संग्रह का वितरण किया गया। नगरह गांव नवगछिया के सुप्रसिद्ध संत स्वामी आगमानंद जी महाराज की जन्मस्थली के रूप में भी जाना जाता है। नवरात्र के दौरान मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी धार्मिक माहौल के बीच भक्तों तक आरती संग्रह पहुंचाने की पहल की गई। जीएस न्यूज़ की इस पहल का उद्देश्य मां दुर्गा की आरती के बोल को अधिक से अधिक श्रद्धालुओं और परिवारों तक पहुंचाना है, ताकि […]

Noimg

Naugachia: नवरात्रि विशेष : नवगछिया के इस दरबार में मां भवानी के दर्शन से मन को मिलती है शांति, प्रकृति की गोद में विराजती हैं जगदंबा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

श्री श्री 108 श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर सह गोपाल गौशाला परिसर में मां भवानी का दरबार, नवरात्र में नहीं होती प्रतिमा स्थापना और न ही बलि की परंपरा; वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और महाप्रसाद से होती है आराधना नवगछिया। शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन मां स्कंदमाता की आराधना को समर्पित है। इस पावन अवसर पर जीएस न्यूज़ की नवरात्रि विशेष श्रृंखला में आज चलिए नवगछिया बाजार के उस दरबार में, जहां मां भवानी के दर्शन के साथ महादेव की नगरी, शांत जलाशय, खेत-खलिहान और गौसेवा का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह दरबार है नवगछिया बाजार की मुख्य सड़क पर स्थित श्री श्री 108 श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर सह गोपाल गौशाला परिसर में विराजमान मां […]