Month: October 2026

Noimg

Bhagalpur: NTPC कहलगांव में 500 से अधिक कामगारों की हड़ताल के आसार!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एरियर भुगतान पर प्रबंधन की समयसीमा बीती, श्रम आयुक्त की बैठक भी रद्द प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। वादे पर वादा, लेकिन कामगारों के खाते में बकाया राशि का भुगतान कब? एनटीपीसी कहलगांव में एमजीआर (MGR) से जुड़े करीब 5 सौ कामगारों के वेतन और एरियर का मामला एक बार फिर गरमा गया है। बढ़ी हुई दर से एरियर भुगतान की मांग को लेकर चल रहा विवाद अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। झारखंड मजदूर कल्याण संघ ने स्पष्ट संकेत दिया है कि यदि कामगारों की मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो दुर्गा पूजा के बाद आंदोलन तेज किया जा सकता है। संघ के अनुसार, इस मामले से 500 से अधिक कामगार प्रभावित हैं। मामले को सुलझाने के लिए […]

Noimg

Bhagalpur: छोटी अलालपुर में जियो बैग की दीवार भी कटाव रोकने में नाकाम, तीन दर्जन मकान पानी में झूल रहे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पानी घटते ही बनेगी स्थायी कार्ययोजना : ऊर्जा मंत्री 20 एजेंसियां बचाव कार्य में जुटीं हैं प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा के भीषण कटाव से खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर में तबाही का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कटाव की चपेट में आकर दर्जनों पक्के मकान और ऐतिहासिक रेलवे तटबंध पहले ही प्रभावित हो चुके हैं। अब लत्तीपुर-जहान्वी चौक (14 नंबर) मुख्य सड़क के अस्तित्व पर भी संकट मंडराने लगा है। स्लुईस गेट के समीप मिट्टी का तेजी से धसान होने से इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर आवागमन बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, छोटी अलालपुर में तीन दर्जन से अधिक पक्के मकानों की नींव लगातार खोखली हो रही है। ये सभी मकान पानी […]

Noimg

Bhagalpur: दुर्गा पूजा में सुरक्षा का ‘फायर प्लान’ तैयार, भागलपुर में 23 दमकल गाड़ियां रहेंगी मुस्तैद; पंडालों पर अग्निशमन विभाग की पैनी नजर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम, हर पंडाल में अग्निशमन यंत्र और पानी-बालू रखने का निर्देश; 3 मीटर ऊंचे पंडाल और चारों ओर 4 मीटर खाली जगह अनिवार्य। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आकर्षक सजावट के बीच आगजनी की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। पूजा के उल्लास में किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए जिले में 23 दमकल गाड़ियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। विभाग ने साफ कर दिया है कि पूजा पंडालों की भव्यता के साथ सुरक्षा मानकों का पालन भी अनिवार्य होगा। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन […]

Noimg

Bhagalpur: 150 वर्षों से विराज रही किला वाली मातारानी,कभी यहां की नाट्य परंपरा की होती थी चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव शहर में स्थापित किला वाली मातारानी पिछले 150 वर्षों से विराजमान हैं। यहां मां की पूजा-अर्चना बांग्ला पद्धति से होती है। स्थापना से पहले, मंदिर निर्माण के लिए जमींदार विद्युत गांगुली ने भूमि प्रदान की थी। उसके बाद, पिंडी पर पूजा शुरू हुई। कुछ वर्षों बाद जमींदार के प्रिय राय बहादुर गजाधर प्रसाद साह ने मंदिर का निर्माण कराया। दशहरे के अवसर पर यहां की दो दिवसीय नाट्य परंपरा की चर्चा पूरे जिले में होती थी। मंदिर परिसर में जेपी ड्रामेटिक स्टेज हुआ करता था, जहां प्रारंभिक दौर में बाल नाट्य परिषद पश्चात विद्यार्थी परिषद के रंगकर्मियों द्वारा ‘कफन’ और ‘दो बीघा जमीन’ जैसे सामाजिक नाटकों का मंचन भोर तक होता था। नाटक टीम […]

Noimg

Bhagalpur: स्कूली बच्चों ने धारण किए मां दुर्गा के नौ रूप, सामाजिक कुरीतियों के वध का किया मंचन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर जिले के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी में बुधवार को भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को धारण कर आकर्षक अभिनय प्रस्तुत किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। विद्यार्थियों ने अपनी वेशभूषा, भाव-भंगिमा, संवाद और अभिनय कौशल से उपस्थित शिक्षकों एवं सहपाठियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का सजीव चित्रण और सामाजिक कुरीतियों के वध का रोमांचक मंचन रहा। विद्यार्थियों ने पौराणिक प्रसंगों को अपने अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया। मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में सजी छात्राओं ने अपनी […]

Noimg

Bhagalpur: त्योहारी मौसम में चीनी के भाव में उबाल, सभी दलहनों के भी तेवर कड़े, महंगाई ने बिगाड़ा किचन का जायका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ थोक में ₹60 तो खुदरा बाजार में ₹70 किलो बिक रही चीनी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। त्योहारों का मौसम है, लेकिन महंगाई ने आम आदमी की खुशियों पर एक बार फिर ग्रहण लगाना शुरू कर दिया है। चीनी की कीमतों में आए उछाल ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। मिठास के इस त्योहारी मौसम में चीनी के बढ़ते भाव लोगों के मुंह का जायका कड़वा करने लगे हैं। इतना ही नहीं, दाल, सरसों तेल और चना के भाव में भी तेजी के संकेत मिलने से आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले सावन माह में भी चीनी ने अपने तेवर दिखाए थे। फिलहाल, सभी दलहनों की कीमतों में 5-6 रुपये प्रति किलो का उछाल आ चुका है। […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में रेणु देवी हत्याकांड में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये जुर्माना;दो साल बाद अदालत ने सुनाया फैसला- NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ मां के डीएनए से हुई थी मृतका की पहचान; जेठ ने कबूल किया था जुर्म। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर में दो साल पुराने रेणु देवी हत्याकांड में अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को दो महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश (निगरानी) दीपक कुमार की अदालत ने यह फैसला सुनाया। इस हत्याकांड ने वर्ष 2023 में उस समय गंभीर रूप ले लिया था, जब पुलिस को एक महिला का सिर कटा शव मिला था। शव पर धारदार हथियार से किए गए छह से सात गंभीर जख्म के निशान थे। मृतका का […]

Purnia: कोसी स्नातक चुनाव को लेकर आज पूर्णिया में पांच जिलों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

वनभाग स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जुटेंगे पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और नवगछिया के प्रमुख पदाधिकारी, चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर होगी चर्चा पूर्णिया । कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक 15 अक्टूबर को पूर्णिया के वनभाग स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और नवगछिया से पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में चुनावी रणनीति तैयार करने, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और चुनाव प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव और रोहन गुप्ता सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। […]

Noimg

Purnia: मरंगा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, महापौर विभा कुमारी ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर धावकों ने लिया भाग, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत पूर्णिया। मरंगा स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति के सदस्यों को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग के धावकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान महापौर विभा कुमारी ने सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, मरंगा में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने मां दुर्गा से नगरवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया में अंतरजिला मोबाइल झपटमारी गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार; 10 मोबाइल और पल्सर बाइक बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

केनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की घटना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री करने वाले दुकानदार को भी पकड़ा पूर्णिया । पूर्णिया पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटनाओं में संलिप्त एक अंतरजिला गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से अलग-अलग मामलों से संबंधित 10 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में पूर्णिया शहर के विभिन्न स्थानों पर हुई मोबाइल झपटमारी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जानकारी मिली है। मामले में पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित घटनाओं की भी जांच कर रही […]