Month: October 2026

Purnia: ग्रामीण सड़कों के निर्माण और रखरखाव में तेजी लाए विभाग : विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ की योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश पूर्णिया । पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों के निर्माण और रखरखाव कार्यों में तेजी लाने को लेकर विधायक विजय खेमका ने बुधवार को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। विधायक जनसंपर्क कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने स्वीकृत योजनाओं को समय पर पूरा करने और लंबित कार्यों को शीघ्र आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र की वित्तीय वर्ष 2025-26 की 40 सड़कों के सात वर्षों तक रखरखाव के लिए संवेदकों के साथ समझौता हो चुका है। इन […]

Purnia: केशव गिरी के नेतृत्व में वर्षों से हो रहा कोर्ट स्टेशन दुर्गा मंदिर में पूजा का आयोजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने टीम के साथ लिया तैयारियों का जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और शांतिपूर्ण आयोजन पर हुई चर्चा पूर्णिया। शहर के कोर्ट स्टेशन स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में वर्षों से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, कोर्ट स्टेशन दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष केशव कुमार गिरी के आमंत्रण पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी अपने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मंदिर परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की, प्रसाद ग्रहण किया और पूजा की […]

Purnia: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर तारकिशोर प्रसाद ने किया कटिहार का दौरा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के साथ अधिवक्ताओं और शैक्षणिक संस्थानों में मतदाताओं से किया संपर्क, प्रथम वरीयता का मत देने की अपील कटिहार। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के समर्थन में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशी के साथ अधिवक्ताओं, शैक्षणिक संस्थानों और मतदाताओं से संपर्क कर चुनाव में समर्थन की अपील की। दौरे के क्रम में तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के […]

Purnia: किलकारी पूर्णिया के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जीवन कुमार ने जीता स्वर्ण पदक, आयुष कुमार को रजत और राहुल कुमार को मिला कांस्य पदक; 22 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होने की संभावना पूर्णिया। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया प्रमंडल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। बिहार के शेखपुरा जिले के सम्राट अशोक भवन में 14 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किलकारी पूर्णिया के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह सुनिश्चित की। प्रतियोगिता में जीवन कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, आयुष कुमार ने रजत पदक और राहुल कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। […]

Purnia: कोसी स्नातक संवाद में सुपौल पहुंचे प्रशांत किशोर, 10 हजार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी नौकरी दिलाने की व्यक्तिगत गारंटी का किया ऐलान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

समर्थकों ने लड्डुओं से तौला, बोले—स्नातक चुनाव सरकार बनाने या हटाने का नहीं, बल्कि सरकार को जवाबदेह बनाने का अवसर सुपौल । जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर बुधवार को कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर आयोजित स्नातक संवाद में शामिल होने सुपौल पहुंचे। रतन रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने प्रशांत किशोर को लड्डुओं से तौला। 10 हजार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी नौकरी दिलाने की व्यक्तिगत गारंटी स्नातक संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के […]

Naugachia:ढोलबज्जा में छिनतई के 50 हजार रुपये बरामद, चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

यूको बैंक से जीविका समूह की राशि निकालकर लौट रही महिला से 16 सितंबर को हुई थी छिनतई, फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में महिला से हुई 50 हजार रुपये की छिनतई के मामले में पुलिस ने नकदी बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुराबगंज निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से छिनतई के 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले में शामिल दूसरे आरोपित मुकेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नवगछिया […]

Naugachia: कोसी पार कदवा में गरजी बंदूक, युवक की गोली मारकर हत्या- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कुख्यात खोखा सिंह के बेटे ज्योतिष की गोली मारकर हत्या, पांच साल बाद फिर गूंजी गोलियों की गूंज कोसी पार पचगछिया गोला टोला कदवा में मंगलवार रात वारदात, सीने में लगी गोली; वर्ष 2021 में अपराधियों ने पिता खोखा सिंह को भी उतारा था मौत के घाट, आरोपितों की तलाश में पुलिस की छापेमारी नवगछिया में मंगलवार की रात एक बार फिर गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। नवगछिया के कोसी पारकदवा थाना क्षेत्र के पचगछिया टोला निवासी ज्योतिष कुमार की गोला टोला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब 9:30 बजे हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक ज्योतिष कुमार, नवगछिया के कुख्यात अपराधी खोखा सिंह का पुत्र था। पांच साल पहले […]

Noimg

Naugachia: शारदीय नवरात्र पर तेतरी वाली दुर्गा मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के बीच आरती संग्रह का वितरण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कलश स्थापना के साथ शुरू हुई मां दुर्गा की आराधना के बीच जीएस न्यूज़ की पहल, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार उर्फ झाबो दा सहित मंदिर के कार्यकर्ताओं और भक्तों ने संभाली वितरण की जिम्मेदारी नवगछिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जीएस न्यूज़ की ओर से मां दुर्गा के आरती संग्रह का निःशुल्क वितरण अभियान जारी है। इसी क्रम में नवगछिया के सुप्रसिद्ध तेतरी वाली दुर्गा मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के बीच आरती संग्रह वितरित किया गया। बिहार में प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिरों में शामिल इस मंदिर में कलश स्थापना के साथ नवरात्र की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को आरती संग्रह उपलब्ध कराया गया, ताकि वे मां दुर्गा की आरती में पूरे भक्तिभाव […]

Noimg

Naugachia: नवरात्रि विशेष : रंगरा गाँव के माँ दुर्गा मंदिर में वैदिक विधि से होती है पूजा, नवमी-दशमी को उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

वर्ष 1982 में अनुरुद्ध ठाकुर और ग्रामीणों के सहयोग से हुआ था मंदिर का निर्माण, नवमी-दशमी को बलि और भक्ति जागरण की है परंपरा नवगछिया। शारदीय नवरात्र में माँ दुर्गा के चौथे स्वरूप माँ कुष्मांडा की आराधना के पावन अवसर पर आइए चलते हैं नवगछिया के रंगरा गाँव, जहाँ माँ जगत जननी का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित रंगरा चौक से करीब तीन किलोमीटर दक्षिण रंगरा गाँव के विषहरी स्थान परिसर में माँ दुर्गा का यह मंदिर स्थित है। यहाँ वर्षों से वैदिक विधि-विधान और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ माँ की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से भर […]

Naugachia: तालाब किनारे हर्ष फायरिंग करने के मामले में आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भवनपुरा गांव निवासी लाली सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज, हथियार बरामद करने में जुटी नदी थाना पुलिस नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र में तालाब किनारे हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी की पहचान भवनपुरा गांव निवासी लाली सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो में एक व्यक्ति तालाब के किनारे फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नदी थाना पुलिस ने वीडियो का सत्यापन […]