Month: October 2026

Naugachia: त्योहारों को लेकर नवगछिया रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सहायक सुरक्षा आयुक्त अजय कुमार तिवारी ने आरपीएफ पोस्ट के रिकॉर्ड, सीसीटीवी और सुरक्षा उपकरणों की जांच की, जवानों को सतर्क रहने का निर्देश नवगछिया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहायक सुरक्षा आयुक्त, बरौनी अजय कुमार तिवारी ने नवगछिया रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोस्ट में उपलब्ध अभिलेखों, सीसीटीवी व्यवस्था और सुरक्षा से संबंधित उपकरणों की जांच की। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश निरीक्षण के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त ने रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष […]

Noimg

Naugachia: रांची के छात्रावास में नवगछिया के आदित्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में शोक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ट्रिपल आईटी में प्रथम वर्ष के छात्र थे आदित्य कुमार, फोन पर पिता से हुई थी बातचीत; पोस्टमार्टम के बाद शव नवगछिया लाया गया नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के मखातकिया निवासी विष्णुदेव कुमार के पुत्र आदित्य कुमार की शनिवार को रांची स्थित छात्रावास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आदित्य रांची स्थित ट्रिपल आईटी में प्रथम वर्ष के छात्र थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से मखातकिया गांव में शोक का माहौल है। फोन पर पिता से हुई थी बातचीत आदित्य के पिता विष्णुदेव कुमार ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान आदित्य ने किसी तरह […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर चेन काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बुजुर्ग महिला यात्री की सोने की चेन चोरी मामले में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, आरोपियों के पास से धारदार ब्लेड और मोबाइल बरामद भागलपुर, श्यामानंद सिंह। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान बुजुर्ग महिला यात्री की सोने की चेन काटने के मामले में राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कथित रूप से खगड़िया गिरोह से जुड़े छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से धारदार ब्लेड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। रेल डीएसपी आलोक कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग महिला […]

Noimg

Bhagalpur: कट्टपुलवा ओवरब्रिज के पास अनाज से लदा पिकअप पलटा, बाल-बाल बचे लोग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एफसीआई गोदाम से धांधी बेलारी के डीलर के यहां ले जाया जा रहा था अनाज, हादसे में बोरियां क्षतिग्रस्त भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में कट्टपुलवा ओवरब्रिज के पास अनाज से लदा एक मालवाहक पिकअप वाहन अचानक पलट गया। हादसे में आसपास से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए। वाहन पलटने से उस पर लदी अनाज की बोरियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, एफसीआई गोदाम से अनाज की बोरियां पिकअप वाहन पर लादकर धांधी बेलारी स्थित जनवितरण प्रणाली के डीलर के यहां ले जाई जा रही थीं। इसी दौरान कट्टपुलवा ओवरब्रिज के पास वाहन चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गया। अचानक हुए इस हादसे से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। […]

Noimg

Bhagalpur: सुल्तानगंज में दो स्थानों पर अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, मशीनें और कीमती लकड़ियां जब्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बाथ थाना के सहयोग से चला अभियान, बिहार काष्ठ चिरान अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज भागलपुर । वन प्रमंडल भागलपुर की टीम ने मंगलवार को सुल्तानगंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरा मिलों से संबंधित मशीनें, ट्रॉली, बैंड सॉ, आरी के ब्लेड और अवैध रूप से काटी गई कीमती लकड़ियां जब्त की गईं। जब्त लकड़ियों में शीशम और महोगनी जैसी प्रजातियां शामिल हैं। इसके अलावा लकड़ी का बुरादा भी जब्त किया गया है। वन विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, भागलपुर के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम के […]

Bhagalpur: सात समंदर पार मिला प्यार, अब भागलपुर में बजेगी शहनाई! टूटी झोपड़ी में प्रेमी को थमाया गुलाब और लगाया गले- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ रूस की जूलरी संग सात फेरे लेंगे राहुल, नवंबर में होगी अनोखी प्रेम कहानी की नई शुरुआत।रूस से भागलपुर के गांव पहुंची विदेशी मेम, टूटी झोपड़ी में प्रेमी को थमाया गुलाब और लगाया गले। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। इश्क न सरहदों का मोहताज होता है, न भाषाओं का और न ही संस्कृतियों की दीवारों का! जब दो दिल मिलते हैं, तो हजारों किलोमीटर की दूरी भी छोटी पड़ जाती है। कुछ ऐसी ही दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी सामने आई है बिहार के भागलपुर से, जहां के रहने वाले राहुल यादव रूस की युवती जूलरी के साथ अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। रूस की धरती पर शुरू हुआ प्यार अब अंग की मिट्टी में […]

Bhagalpur: पूजा के दौरान मालदा टाउन – शकूरबस्ती के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में इस स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। पूजा त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने मालदा टाउन और शकूरबस्ती के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से त्योहार के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पूर्व रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 03439 मालदा टाउन – शकूरबस्ती स्पेशल 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 10 बजे मालदा टाउन स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन, 17 अक्टूबर को शाम 5 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में 03440 शकूरबस्ती – मालदा टाउन स्पेशल […]

Noimg

Bhagalpur: शिवनारायणपुर स्टेशन पर मोबाइल चोरी की कोशिश! चलती ट्रेन से गिरकर संदिग्ध गंभीर रूप से घायल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर मोबाइल चोरी की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वैसे बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो काफी पुराना है जिसे हाल में कुछ लोगों ने पुनः सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। इस तरह के वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर मोबाइल चोरी करने के इरादे से व्यक्ति ने ट्रेन की खिड़की से अंदर हाथ डालने की कोशिश की। इसी दौरान एक यात्री ने उसका […]

Noimg

Bhagalpur: राघोपुर में कटाव ने छीन लिया सैकड़ों परिंदों का आशियाना, रात के अंधेरे में गूंजता है क्रंदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ इंसानों के साथ बेजुबान परिंदों पर भी टूटा गंगा के कटाव का कहर। 125 वर्ष पुराने पीपल और विशाल वटवृक्ष गंगा में समाए तो उजड़ गई बगुलों और कबूतरों की दुनिया। दिनभर अपने पुराने बसेरे की तलाश में भटकते हैं परिंदे, रात होते ही गूंज उठता है उनका दर्दभरा क्रंदन। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा के कटाव ने राघोपुर में इंसानों के साथ बेजुबान परिंदों को भी बेघर कर दिया है। गंगा किनारे खड़े 125 वर्ष पुराने पीपल और विशाल वटवृक्ष पर सैकड़ों बगुलों और कबूतरों का बसेरा था। इन्हीं पेड़ों की डालियों पर उनके घोंसले थे और यही उनका सुरक्षित आशियाना था। लेकिन कटाव की चपेट में आकर दर्जनों पेड़ गंगा की गोद में समा गए। पेड़ों के साथ […]

Bhagalpur: पीपल पत्ते पर मां दुर्गा का विराट स्वरूप, मधुरेन्द्र की कलाकृति से गूंजा ‘नारी शक्ति’ का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ तीन घंटे की मेहनत से तैयार की अनूठी लीफ आर्ट, संदेश दिया – ‘STOP GIRLS HARASSMENT & RESPECT ALL WOMEN’। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। नन्हा-सा पत्ता, उस पर मां दुर्गा का दिव्य स्वरूप और पूरी दुनिया के लिए नारी सम्मान का बड़ा संदेश! बिहार के विश्वविख्यात रेत कलाकार मधुरेन्द्र कुमार ने महज तीन सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते पर मां दुर्गा की सूक्ष्म तस्वीर उकेरकर महिला सुरक्षा और सम्मान की अनूठी अलख जगाई है। करीब तीन घंटे की कठिन मेहनत से तैयार इस कलाकृति के जरिए उन्होंने लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए संदेश दिया है – ‘STOP GIRLS HARASSMENT’ और ‘RESPECT ALL WOMEN’।शारदीय नवरात्र की आस्था और मां दुर्गा की शक्ति को […]