Month: October 2026

Purnia: किलकारी पूर्णिया के चार बच्चे राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता के लिए चयनित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 200 परियोजनाओं की हुई प्रस्तुति, किलकारी के 18 बच्चों ने लिया था हिस्सा पूर्णिया । किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रस्तुति एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में किलकारी के चार बच्चों का चयन राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में खुशी का माहौल है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर 2026 को जिला स्कूल, पूर्णिया में किया गया। इसमें पूर्णिया प्रमंडल के चार अनुमंडलों के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने […]

Purnia: महापौर विभा कुमारी ने ग्रीन पार्क का किया निरीक्षण, सुविधाएं बेहतर बनाने पर दिया जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

थाना चौक स्थित पार्क में बच्चों के खेल उपकरणों, कसरत के साधनों और प्रकाश व्यवस्था का लिया जायजा पूर्णिया। शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर विभा कुमारी ने सोमवार की संध्या थाना चौक स्थित ग्रीन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में बच्चों के खेलकूद के उपकरणों, कसरत के साधनों, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पार्क की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप पार्क में आवश्यक सुधार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्क शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने […]

Purnia: पूर्णिया में 37 करोड़ की लागत से बन रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विधायक विजय खेमका ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने का निर्देश, स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से सीमांचल के खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक प्रशिक्षण सुविधा पूर्णिया । पूर्णिया में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का विधायक विजय खेमका ने मंगलवार को निरीक्षण किया। रणभूमि मैदान के समीप लगभग पांच एकड़ जमीन पर बिहार सरकार के खेल विभाग की ओर से करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से इस परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला खेल […]

Noimg

Purnia: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के तीरंदाजों ने लहराया परचम, पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, सभी छह खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पूर्णिया, 12 अक्टूबर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के युवा तीरंदाजों ने प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। नौ अक्टूबर को राजकीय जिला स्कूल, पूर्णिया में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक सहित कुल छह पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के आधार पर विद्यालय के सभी छह खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर को गया में होगा। तीरंदाजी प्रशिक्षक बिप्लब करजी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने सटीक निशानेबाजी, एकाग्रता, […]

दांतों की हर समस्या का इलाज अब नवगछिया में, जगन्नाथ डेंटल क्लिनिक में दांतों की सफाई से लेकर नए दांत लगाने तक की सुविधा, कॉल करें 7050949699- GS NEWS

bihar bhagalpurJYOTI KUMARI0

नवगछिया। दांतों में दर्द हो, मसूड़ों से खून आता हो, दांत टेढ़े-मेढ़े हों या टूटे हुए दांत की जगह नया दांत लगवाना हो, तो अब इन समस्याओं के इलाज के लिए नवगछिया में ही सुविधा उपलब्ध है। नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल चौक के पास मनोरा कॉम्प्लेक्स स्थित जगन्नाथ डेंटल क्लिनिक में दांत और मुंह से जुड़ी कई तरह की समस्याओं की जांच और इलाज किया जाता है। यहां दंत चिकित्सक डॉ. आशुतोष कुमार (बी.डी.एस., पंजीकरण संख्या 6919A, पटना) मरीजों को दांतों की जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा प्रदान करते हैं। दांतों की सफाई से लेकर नए दांत लगाने तक की सुविधा जगन्नाथ डेंटल क्लिनिक में दांत निकालने, दांतों की सफाई, पायरिया और मसूड़ों की समस्या का इलाज, दांतों में […]

Noimg

Bhagalpur: जदयू के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर में संगठन को मजबूत करने के लिए चार नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने जताया भरोसा भागलपुर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में नए पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जदयू के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। इस दौरान नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी पर शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई गई। चार नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से हाल ही में कई पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। इनमें अनिरुद्ध मंडल को भागलपुर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, सुमन कुमार सुधांशु उर्फ […]

Noimg

Naugachia: कटाव निरोधी कार्य की निगरानी के दौरान गंगा में समाया मकान, सुरक्षित निकले इंजीनियर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महादेवपुर में भीषण कटाव से दहशत, घर और जमीन बचाने की चिंता में ग्रामीण नवगछिया। भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड अंतर्गत राघोपुर दियारा के महादेवपुर घाट के पास गंगा नदी का भीषण कटाव लगातार जारी है। कटाव के कारण इलाके में दहशत का माहौल है। इसी बीच कटाव निरोधी कार्य की निगरानी के दौरान एक मकान का हिस्सा गंगा नदी में समा गया। घटना के दौरान वहां मौजूद इंजीनियरों ने भागकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी और इंजीनियर कटाव निरोधी कार्य की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान कटाव की चपेट में आया मकान का हिस्सा अचानक गंगा नदी में समा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि […]

Noimg

Naugachia: हत्याकांड में फरार रंजन यादव उर्फ रंजा गिरफ्तार, हत्या-लूट समेत 10 मामले दर्ज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के मकनपुर चौक से पुलिस ने दबोचा, एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम को मिली सफलता नवगछिया। नवगछिया थाना की पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे रंजन यादव उर्फ रंजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे नवगछिया थाना क्षेत्र के मकनपुर चौक से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गाँव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, उसके विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न गंभीर मामलों में कुल 10 कांड दर्ज हैं। गिरफ्तारी के लिए गठित की गई थी विशेष टीम पुलिस के अनुसार, रंजन यादव उर्फ रंजा की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर […]

Naugachia: दुर्गापूजा पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों में सुरक्षा पर जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ऊर्जा विभाग ने जारी किए निर्देश, जर्जर तार बदले जा रहे; आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे नियंत्रण कक्ष रहेगा सक्रिय पटना। दुर्गापूजा के दौरान बिहारवासियों को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए ऊर्जा विभाग ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। नवरात्र और दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्युत सर्किलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को त्योहार के दौरान सुरक्षित वातावरण में बिजली उपलब्ध हो तथा विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। जर्जर तारों को बदलने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश राज्य के ऊर्जा […]

Noimg

Naugachia: महादेवपुर घाट पर बाढ़ प्रभावितों की स्थिति का एसपी ने लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, घाट के समीप पुलिस बल तैनात नवगछिया। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवपुर घाट के समीप बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घाट पर पुलिस बल तैनात, लगातार हो रही निगरानी बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों की आवाजाही और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महादेवपुर घाट के समीप पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि लोगों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि […]