5
(2)

नवगछिया। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर बिंद टोली स्थित गंगा तट पर स्पर संख्या-7 और 8 के बीच चल रहे तटबंध निर्माण एवं ऊंचीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 की बाढ़ के दौरान इस स्थल पर तटबंध को गंभीर क्षति पहुंची थी। इसके बाद 33.50 करोड़ रुपये की लागत से 142 मीटर लंबाई में तटबंध निर्माण एवं ऊंचीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक मिट्टी भराई, तटबंध ऊंचीकरण तथा बोल्डर गैप रन का कार्य पूरा कर लिया गया है। फिलहाल केवल तटबंध के स्लोप निर्माण का कार्य शेष है, जिसे लगभग दो हजार कैरेट में पूरा किया जाना है। विभाग का लक्ष्य 15 जुलाई तक संपूर्ण कार्य पूरा करने का है।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि आगामी बाढ़ सत्र को देखते हुए हर हाल में 15 जुलाई से पहले कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित रहे और क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: