5
(1)

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम के वार्ड संख्या-37 की लोकप्रिय एवं कर्मठ वार्ड पार्षद सुनीता मांझी का बुधवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर निगम परिवार, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

सुनीता मांझी अपने सहज व्यवहार, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता एवं वार्ड के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान और आम नागरिकों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किया। उनके निधन को नगर निगम परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुनीता मांझी एक समर्पित, मिलनसार एवं जनहित के प्रति सदैव समर्पित जनप्रतिनिधि थीं। उन्होंने कहा कि उनके असामयिक निधन से नगर निगम ने एक कर्मठ एवं संवेदनशील जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

महापौर ने बताया कि दिवंगत के पति अजय मांझी एवं परिजनों ने उनके उपचार के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन ईश्वर की इच्छा के आगे किसी की नहीं चली। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा नगर निगम परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: