5
(1)

छात्र हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्थापना दिवस के अवसर पर पटना स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय में आयोजित समारोह में पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राजद इकाई (SSAI) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राज्यभर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में छात्र संगठन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

समारोह में पूर्णिया विश्वविद्यालय से पहुंचे छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने झंडा-बैनर के साथ संगठन की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के इतिहास, उपलब्धियों एवं भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजद सामाजिक न्याय, समानता एवं गरीबों के अधिकारों की लड़ाई के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। नेताओं ने युवाओं एवं छात्रों को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्हें नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राजद के अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने कहा कि राजद की विचारधारा आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि छात्र राजद सामाजिक न्याय एवं समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय में समय पर परीक्षा परिणाम जारी नहीं होना, नामांकन प्रक्रिया में अनियमितता तथा प्रशासनिक उदासीनता जैसी समस्याएं छात्रों के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। इन मुद्दों को लेकर छात्र राजद लगातार आंदोलन कर रहा है और राज्य स्तर पर भी प्रमुखता से आवाज उठा रहा है।

पीयूष पुजारा ने कहा कि SSAI केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला सशक्त मंच है। आने वाले दिनों में संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा अधिक से अधिक छात्रों को जोड़कर व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने, सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने तथा छात्र हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का सामूहिक संकल्प लिया। समारोह में पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राजद इकाई की सक्रिय भागीदारी चर्चा का विषय रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: