


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर/सुल्तानगंज। श्रावणी मेला 2026 को डिजिटल और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सुल्तानगंज में आयोजित श्रावणी मेला उद्घाटन समारोह के दौरान ‘ई-श्रावणी’ (e-Shravani) मोबाइल ऐप का आधिकारिक शुभारंभ किया।
यह ऐप IIIT भागलपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर आवश्यक जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराना है।
‘ई-श्रावणी’ ऐप के माध्यम से श्रद्धालुओं को मेला मार्ग की जानकारी, महत्वपूर्ण सेवाओं का विवरण, प्रशासनिक सहायता, आपातकालीन संपर्क और अन्य जरूरी सूचनाएं आसानी से मिल सकेंगी। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
प्रशासन का मानना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से श्रावणी मेले के संचालन में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी, साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा। यह पहल डिजिटल बिहार की दिशा में भी एक अहम कदम मानी जा रही है।
















