5
(1)

पूर्णिया / बांका । श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सेवा के लिए आयोजित पूर्णिया सेवा शिविर का बुधवार को बांका जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत दुलीसार में भव्य उद्घाटन किया गया। बेलहर विधायक मनोज यादव, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

उद्घाटन से पूर्व पूर्णिया सेवा शिविर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा की मौजूदगी में देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद अतिथियों ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ महावीर जी की ध्वजा स्थापित की।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस अवसर पर बेलहर विधायक मनोज यादव ने कहा कि पूर्णिया सेवा शिविर द्वारा कांवरियों की निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि महीनों तक शिविर के कार्यकर्ताओं द्वारा दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा करना सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण है।

विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह शिविर आस्था, सेवा और समर्पण का अनूठा संगम है। उन्होंने ट्रस्ट के सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि भगवान शिव ने जनकल्याण और मानवता को सर्वोपरि माना है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया सेवा शिविर ने यह साबित किया है कि सेवा का कोई विकल्प नहीं है और नर सेवा ही नारायण सेवा है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा ने बताया कि आम लोगों के सहयोग से शिविर में कांवरियों के लिए दिन-रात सेवा व्यवस्था की गई है। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए आवासन, भोजन, पानी, चाय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कांवर पथ से गुजरने वाले सभी श्रद्धालुओं से शिविर में पहुंचकर सेवा का लाभ लेने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि पूर्णिया सेवा शिविर पिछले 13 वर्षों से लगातार कांवरियों की सेवा में जुटा हुआ है। इस मौके पर भाजपा नेता विनोद यादव, संतोष यादव, मुकेश जायसवाल, गौरव पासवान, रितेश कुमार, मुकेश चौधरी, राकेश कुमार, मृगेंद्र देव, पंकज श्रीवास्तव, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: