5
(2)

पूर्णिया: श्रावणी मेला के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए कटोरिया के विश्वकर्मा नगर में संचालित 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर में गुरुवार की शाम भव्य गंगा आरती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

गंगा आरती में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी, सेवा शिविर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव कुमार राय, ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव, अजय कुमार झा सहित कई जनप्रतिनिधि और कांवरिये शामिल हुए। भक्तिमय माहौल में भगवान शिव एवं मां गंगा की आराधना की गई तथा सभी शिवभक्तों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की गई।

इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव, बेलहर विधायक मनोज यादव, मनिहारी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों, ट्रस्ट सदस्यों एवं अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि कांवरियों की सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि पुण्य और संस्कार का कार्य है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर वर्षों से जिस समर्पण भाव से शिवभक्तों की सेवा कर रहा है, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा भगवान शिव की सेवा के समान है। उन्होंने सेवा शिविर के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। वहीं बेलहर विधायक मनोज यादव ने कहा कि श्रावणी मेला में इस प्रकार के सेवा शिविर श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और उनकी यात्रा को अधिक सुगम बनाते हैं।

ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव ने बताया कि शिविर में कांवरियों के लिए भोजन, विश्राम, चिकित्सा सहित आवश्यक सुविधाओं की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सेवा की इस परंपरा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: