5
(1)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने जमालपुर से हावड़ा के बीच एक वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के परिचालन से जमालपुर, मुंगेर, भागलपुर, साहिबगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

पूर्व रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 03024 जमालपुर – हावड़ा वन-वे अनारक्षित स्पेशल 18 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन जमालपुर से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

भागलपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव मालदा मंडल के अंतर्गत आने वाले कई प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है। इनमें शामिल हैं:

  • बरियारपुर
  • सुल्तानगंज
  • अकबरनगर
  • भागलपुर
  • सबौर
  • कहलगांव
  • पीरपैंती
  • मिर्जाचौकी
  • साहिबगंज
  • तीनपहाड़
  • बरहरवा

इस ट्रेन के चलने से भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हावड़ा की ओर यात्रा करने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। खासकर त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को कम करने में यह स्पेशल ट्रेन मददगार साबित हो सकती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: