May 19, 2026
PURNIA : “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को साकार कर रहा सहयोग शिविर : मंत्री रत्नेश सदा || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया : डगरुआ प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग सह पूर्णिया जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने शिविर में पहुंचकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों को मंत्री के समक्ष रखा। प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने प्रत्येक आवेदन और शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई […]