May 21, 2026
PURNIA : विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर विधायक विजय खेमका ने की समीक्षा, वृक्षारोपण भी किया || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया । पूर्णिया पूर्व प्रखंड के भोगा भटगामा स्थित केजीपी प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में विद्यालय के विकास, शैक्षणिक माहौल एवं छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पहुंचे विधायक विजय कुमार खेमका का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवकुमार महतो ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया। बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों ने छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पठन-पाठन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षाप्रेमी मंगल पोद्दार ने विद्यालय विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। विधायक विजय खेमका ने कहा कि जब विद्यालय परिवार, शिक्षक, प्रबंध समिति एवं अभिभावक सामूहिक रूप से कार्य करेंगे, […]