May 20, 2026
NAUGACHIA : नवगछिया एसपी राजेश कुमार का तबादला, वैभव शर्मा बने नए पुलिस अधीक्षक || GS NEWS
UncategorizedDESK 111बिहार पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, साइबर अपराध इकाई में मिली नई जिम्मेदारी नवगछिया : बिहार पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवगछिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), बिहार, पटना में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा को नवगछिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अब जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कमान उनके हाथों में होगी। सरकारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण बिहार राज्यपाल के आदेश से प्रभावी माना जाएगा। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव […]