March 31, 2026
भागलपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान महावीर जयंती || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर। भागलपुर में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुआत स्टेशन चौक स्थित जैन मंदिर से हुई। यात्रा स्टेशन चौक, दवाई पट्टी, कोतवाली चौक, महादेव टॉकीज, खलीफाबाग चौक, सुजागंज बाजार और वेरायटी चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में भगवान महावीर की आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, धार्मिक ध्वज और पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के […]