Category Archives: भागलपुर

Noimg

स्थापना दिवस को लेकर भाजपा की बैठक, 6 से 12 अप्रैल तक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर :बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र की उपस्थिति में शुक्रवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा कार्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। साथ ही पार्टी के सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और समर्पित कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बने। उन्होंने बताया कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का स्थापना दिवस […]

Noimg

23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोल्लास समारोह, तैयारी बैठक सम्पन्न || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।भागलपुर में आगामी 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोल्लास समारोह की तैयारी को लेकर विजयोल्लास समारोह समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक स्थानीय पर्ल पैलेस होटल, सी.सी. मुखर्जी रोड स्थित परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष समारोह विशेष रूप से आकर्षक और यादगार बनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद शहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि समारोह में भारी भीड़ उमड़ने […]

Noimg

वाहन चोरी व शराब तस्करी पर पुलिस सख्त, डीएसपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।भागलपुर शहर में बढ़ती वाहन चोरी और शराब तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सिटी डीएसपी अजय चौधरी स्वयं सड़क पर उतरकर मारवाड़ी पाठशाला के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। वाहनों के कागजात की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। कई वाहनों की तलाशी लेकर अवैध शराब की तस्करी एवं चोरी के मामलों पर नजर रखी गई। सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाहन […]

Noimg

मिडिल ईस्ट युद्ध में भागलपुर के इंजीनियर की मौत, 20 दिन बाद घर पहुंचा शव || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के दौरान मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले भागलपुर निवासी इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह का शव करीब 20 दिन बाद उनके पैतृक आवास मशाकचक पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार देवनंदन प्रसाद सिंह बिश्नोई कंपनी के जहाज पर एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे ईरान से जहाज लेकर भारत लौट रहे थे। इसी दौरान होर्मुज की खाड़ी के समीप उनके जहाज पर मिसाइल हमला हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद से […]

Noimg

तरडीहा में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ, निकली भव्य कलश शोभायात्रा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत गोनू धाम स्थित तरडीहा गांव में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री 1008 गोनू बाबा धाम मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर की गई। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। राम दरबार की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के अनुसार अयोध्या धाम से पधारे स्वरूप सरकार के सानिध्य में […]

Noimg

लोकसभा में सांसद अजय मंडल ने उठाया भागलपुर की प्रसारण सेवाओं का मुद्दा ,|| GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र भागलपुर की आकाशवाणी एवं दूरदर्शन सेवाओं की स्थिति, डिजिटल विस्तार, स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक रेडियो नेटवर्क के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। सांसद ने कहा कि क्षेत्रीय भाषा, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में प्रसारण सेवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने भागलपुर में प्रसारण सुविधाओं को और मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक सामुदायिक रेडियो सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि आकाशवाणी भागलपुर आधुनिक डिजिटल स्टूडियो से सुसज्जित है और प्रतिदिन 17 घंटे से […]

Noimg

मिड-डे मील खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, विधायक मिथुन यादव ने किया स्कूल का निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान शाहजंगी में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ ही देर बाद तीन दर्जन से अधिक बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर की शिकायत होने लगी, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति गंभीर होते देख विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी प्रभावित बच्चों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से भागलपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही नाथनगर के विधायक मिथुन यादव गुरुवार को विद्यालय पहुंचे और […]

Noimg

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट व प्रताड़ना का आरोप, महिला थाना में आवेदन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी गुरू सेवक पोद्दार की पुत्री सहजो कुमारी उर्फ साक्षी ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट, मानसिक प्रताड़ना एवं जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी मक्खातकिया निवासी सुमन कुमार के साथ 7 अगस्त को तेतरी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल चली गई, जहां प्रारंभिक दिनों में उसे ठीक से रखा गया, लेकिन कुछ ही समय बाद ससुराल […]

Noimg

200 वर्षों की आस्था का प्रतीक बेहरी पूजा, बैजानी गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव में लगभग 200 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक बेहरी पूजा इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई। पूजा में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। ग्रामीण राजीव नंदन झा ने बताया कि इस पूजा की परंपरा करीब दो शताब्दी पूर्व आई भीषण बाढ़ के बाद शुरू हुई थी। बाढ़ के दौरान एक श्रृंगारित पाकड़ का वृक्ष नदी किनारे आकर ठहर गया था। उसी समय उनके पूर्वज स्वर्गीय पंडित त्रिलोकी नाथ झा को मां काली ने स्वप्न में दर्शन देकर उस स्थान पर अपनी स्थापना करने का निर्देश दिया। इसके बाद उस वृक्ष को […]

Noimg

भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 38 ग्राम से अधिक नशीला पदार्थ बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लोदीपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है। पुलिस को 31 मार्च 2026 को लोदीपुर थाना क्षेत्र के पासवान टोला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फूटो पासवान के रूप […]