Category Archives: बिहार

जमीन में दबे वर्षों पुराने कुएं को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहपुर प्रखंड के धर्मपुररत्ती पंचायत के जयरामपुर वार्ड संख्या-09 के निवासी संजय कुमार चौधरी (पिता स्व. मधु चौधरी) के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने भागलपुर डीएम, एडीएम, डीआईजी, नवगछिया एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ और बिहपुर सीओ को आवेदन देकर गांव के वर्षों पुराने कुएं को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दबंगों द्वारा जमीन में दबे इस पारंपरिक कुएं पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। आवेदन में बताया गया है कि धर्मपुररत्ती मौजा, खाता संख्या 1026, खेसरा संख्या 1562, रकबा 1 डिसमिल की सर्वसाधारण खतियानी जमीन पर सैकड़ों वर्ष पुराना कुआं मौजूद था। इस सरकारी कुएं पर गांव के ही भूल चौधरी (पिता स्व. मधु चौधरी) और उनके पुत्रों ने अवैध […]

दो दिन से फंदे पर रहा दरोगा के पिता का शव, बदबू से खुला मामला का राज ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दारोगा के पिता का शव दो दिनों तक घर के अंदर लटका रहा और किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। जब घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मृतक की पहचान दिनेश्वर धाम, दाल मील रोड निवासी 60 वर्षीय निरंजन मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घर का मुख्य गेट और कमरा अंदर से बंद था। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची, इसके बाद मोजाहिदपुर थाना पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने गैस कटर की मदद से लोहे का […]

टीएमबीयू में इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 1 दिसंबर से होगा शुरू, 10–10 टीमों ने दर्ज की भागीदारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। पीजी एथलीट यूनियन एवं कॉमन रूम, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सत्र 2025–26 के लिए इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट (महिला एवं पुरुष वर्ग) का आयोजन विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी सुनिश्चित की है। अब तक 10 पुरुष टीमों और 10 महिला टीमों ने अपना नामांकन कराकर टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की है। 2 दिसंबर को प्रतियोगिता का दूसरा दिन होगा, जिसमें विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसी दिन पुरस्कार वितरण समारोह और समापन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के उपरांत 3 दिसंबर 2025 को टीएमबीयू की ओर से […]

लोदीपुर थाना क्षेत्र में महिला की संदेहास्पद मौत, पुलिस और फारेंसिक टीम जांच में जुटी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। देर रात लोदीपुर थाना क्षेत्र के गंगटा पोखर के समीप एक किराये के मकान में एक महिला की संदेहास्पद मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोदीपुर थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक महिला मनोज भगत के मकान में किराये पर रहती थी। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने कुछ व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों द्वारा बताए गए संदेहास्पद व्यक्तियों की पहचान के आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई सैंपल एकत्र किए हैं ताकि मौत के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सके। […]

मजार के बंद गेट पर बढ़ी चर्चा, सिविल सर्जन का बयान—इबादत पर कोई रोक नहीं ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सिविल सर्जन कोठी परिसर स्थित हजरत मेंहदी शाह रहमतुल्लाह अलैह और हजरत अनजान शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार के मुख्य द्वार पर लगाए गए ताले को लेकर पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ था। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा था कि आखिर मजार का मुख्य गेट क्यों बंद किया गया है। इन्हीं सवालों और विवादों के बीच सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए केवल आपातकालीन उपयोग में आने वाले छोटे गेट को बंद किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मजार पर इबादत, जियारत या दुआ करने आने वाले लोगों को […]

Noimg

भागलपुर के तातारपुर में चोरी करते दो युवक पकड़े गए, स्थानीय लोगों ने समझाकर परिजनों के हवाले किया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के सुड़ी लेन में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दो युवकों को स्थानीय लोगों ने चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक किसी घर में चोरी की कोशिश कर रहे थे, तभी आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि दोनों युवक इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। स्थानीय होने की जानकारी के बाद लोगों ने पुलिस को बुलाने के बजाय उन्हें सुधारने का अवसर देने का निर्णय लिया। […]

Noimg

भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की विवरणिका का लोकार्पण, 20 से 22 दिसंबर तक होगा भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। अपसंस्कृति के विरुद्ध जनजागरण, रंगकर्म, लोककला और राष्ट्रीय एकता को समर्पित रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर द्वारा आयोजित होने वाले भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। कला केंद्र, लाजपत पार्क, भागलपुर में 20 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर 30 नवंबर 2025 को कला केंद्र के प्रांगण में आयोजन समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरीय सदस्य डॉ. योगेन्द्र ने की। इसी दौरान महोत्सव की विवरणिका (ब्रोशर) का लोकार्पण भी किया गया। रंग महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भागलपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय कलाकारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उनकी प्रस्तुतियाँ तीनों दिन मंच पर […]

Noimg

TMBU ने M.Ed. संयुक्त प्रवेश परीक्षा एवं नामांकन कार्यक्रम जारी, 1 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) ने शैक्षणिक सत्र 2024–26 के लिए M.Ed. संयुक्त प्रवेश परीक्षा और नामांकन प्रक्रिया की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय की नामांकन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर सभी कॉलेजों में नामांकन इसी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। इस संबंध में छात्र-कल्याण अधिष्ठाता (DSW) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। नामांकन कार्यक्रम (सत्र 2024–26) आवेदन की तिथि: 1 दिसंबर 2025 से 7 दिसंबर 2025 तकसंयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि: 21 दिसंबर 2025 (रविवार)प्रथम मेधा सूची जारी: 23 दिसंबर 2025प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन: 2 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026द्वितीय मेधा सूची हेतु आवेदन: 9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026द्वितीय मेधा सूची […]

Noimg

रंगरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिलान्तर्गत रंगरा थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला में की गई छापेमारी में कुल 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, साथ ही दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। बीते 09.11.25 को रंगरा थाना पुलिस टीम ने झल्लूदास टोला स्थित छोटेलाल मंडल के बासा पर छापामारी की। इस दौरान 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से शराब तस्कर आशीष कुमार (पिता – छोटेलाल मंडल, निवासी – झल्लूदास टोला, थाना – रंगरा, जिला – भागलपुर) को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 270/25, दिनांक 09.11.25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया […]

Noimg

यशराज और आलोक राज राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के दो होनहार खिलाड़ी यशराज और आलोक राज का चयन बिहार राज्य अंतर-प्रमंडलीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया है। कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता आगामी 2 दिसंबर से आरा, भोजपुर में शुरू होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी भागलपुर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि यशराज हाई स्कूल, नवगछिया के छात्र हैं, जबकि आलोक राज बाल भारती स्कूल में अध्ययनरत हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन से स्थानीय खेलजगत में खुशी की लहर है। प्रमंडल टीम में चयनित होने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संरक्षक आर.पी. राकेश, संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक […]