July 14, 2026
Purnia: पूर्णिया नगर निगम बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले, सफाई, जलनिकासी, सड़क मरम्मत और शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर- GS NEWS
DESK2026पूर्णिया: नगर निगम सभागार में मंगलवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या, सड़क मरम्मत, स्वच्छता, शहरी सौंदर्यीकरण तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही पिछली बोर्ड बैठक में लिए गए प्रस्तावों के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा भी की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि बोर्ड द्वारा लिए गए सभी निर्णयों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लंबित विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते […]