May 6, 2026
BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु सेवा बाधित : जिलाधिकारी की मांग पर पूर्व मध्य रेलवे ने चलाई समर स्पेशल ट्रेन || GS NEWS
DESK 111भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर यातायात अवरुद्ध होने के बाद आम लोगों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की है। इसी क्रम में 4 मई 2026 को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर को पत्र लिखकर भागलपुर को नवगछिया, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा सहित अन्य जिलों से जोड़ने के लिए एक-दो विशेष ट्रेनों के संचालन की मांग की थी। जिलाधिकारी की इस मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष ट्रेन (समर स्पेशल) उपलब्ध करा दी है। यह ट्रेन सरायगढ़ से देवघर तक, भागलपुर होते हुए संचालित की जाएगी, जिससे प्रभावित क्षेत्रों के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद […]