Category Archives: bihar bhagalpur

BHAGALPUR : परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धालुओं ने किया पूजन || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर: परशुराम जयंती के अवसर पर नयाबाजार स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती की गई। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर राकेश कुमार ओझा, रितेश ओझा, डी. के. सिंह, मुकुल सिंह, पवन बजाज, गोपाल बजाज, उषा देवी बजाज, राजेश ओझा, पंडित कन्हैया झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश कुमार ओझा ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय, धर्म और सत्य के प्रतीक हैं और उनका जीवन समाज को अन्याय के […]

BHAGALPUR : नाथनगर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, आधा दर्जन घर जलकर राख  || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईंदासपुर गांव के वार्ड संख्या-5 स्थित यादव टोला में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब आधा दर्जन घर इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए घरों में फंसे लोगों और छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और नाथनगर थाना को जानकारी दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर […]

BHAGALPUR : सांप के काटने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर: जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव में सांप के काटने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतन कुमार सिंह के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष मानसिक रूप से अस्वस्थ था। जानकारी के अनुसार, आयुष घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक सांप ने उसे काट लिया। कुछ ही देर में उसके पैर से खून निकलने लगा। दादा की नजर पड़ने पर परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद पिता उसे तुरंत मोटरसाइकिल से मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर समुचित इलाज नहीं मिला। उनका कहना है कि न तो सही तरीके से उपचार किया […]

BHAGALPUR : प्रेमिका की शादी की खबर सुन युवक ने टावर पर चढ़कर किया हंगामा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा  || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास फोरलेन स्थित टेलीफोन टावर पर रविवार को एक युवक के चढ़ जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी की खबर से आहत युवक ने उसे पाने की जिद में यह कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक टावर पर चढ़कर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा था, जिसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान पूर्णिया जिले के रहने वाले अरुण राम के रूप में हुई है, जो सुल्तानगंज के टेलीफोन एक्सचेंज […]

टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल नवगछिया में नामांकन मेला प्रारंभ, 11वीं की पढ़ाई शुरू — मेधावी छात्रों को फीस में भारी छूट – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने के उद्देश्य से टेक्नो पॉइंट ,भागलपुर एवं टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया द्वारा विशेष पहल की गई है। स्कूल प्रबंधन ने 11वीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया शुरू करते हुए प्रतिभाशाली छात्रों के लिए फीस में भारी छूट की घोषणा की है। इसी क्रम में 17 से 21 अप्रैल तक नामांकन मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह नामांकन मेला दो स्थानों पर आयोजित होगा। पहला केंद्र टेक्नो पॉइंट लालबाग (तिलकामांझी, भागलपुर) में तथा दूसरा केंद्र टेक्नो पॉइंट, जगतपुर (नवगछिया) में स्थित है, जहां 11वीं की पढ़ाई की शुरुआत की जा रही है। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। स्कूल के […]

भागलपुर में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, विभिन्न मुद्दों को लेकर उठी आवाज – GS NEWS

DESK 1110

, भागलपुर भागलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों को उठाया। प्रदर्शनकारियों ने देश में बढ़ती कथित घटनाओं, अवैध भूमि कब्जा, सामाजिक असंतुलन और अन्य विषयों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से इन मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि ऐसी घटनाएं समाज में असंतुलन पैदा कर रही हैं और समय रहते ठोस कदम उठाना जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के […]

प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में “क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026” को लेकर बढ़ा उत्साह, 150 से अधिक छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के एनएच-31 स्थित प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाले “क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026” को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तेज गति से जारी है और अब तक 150 से अधिक प्रतिभागी अपना पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं अन्य छात्र-छात्राएं भी लगातार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के समन्वयक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ रही है, उससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में प्रतिभागियों की संख्या और अधिक बढ़ेगी। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा 1 मई 2026 को आयोजित होने […]

Noimg

पूर्णिया वायरल वीडियो विवाद: छात्रा ने तोड़ी चुप्पी, AI एडिटिंग का लगाया आरोप || GS NEWS

DESK 1110

पूर्णिया (बिहार)। प्रोफेसर और पीएचडी छात्रा से जुड़े वायरल वीडियो मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। विवाद के बीच छात्रा पहली बार सामने आई और पूरे प्रकरण को साजिश करार दिया। छात्रा ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से एडिट कर भ्रामक तरीके से फैलाए गए हैं, ताकि उसकी छवि खराब की जा सके। छात्रा ने अपने बयान में प्रोफेसर के साथ अपने संबंधों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उसने कहा कि संबंधित प्रोफेसर उसके लिए अभिभावक समान हैं और उनके साथ सार्वजनिक स्थान पर बैठना या भोजन करना किसी भी तरह से गलत नहीं है। उसने आरोप लगाया कि एक सामान्य तस्वीर को जानबूझकर […]

NAUGACHIA : बासा पर सोए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत || GS NEWS

DESK 1110

नवगछिया: पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी भिट्ठा गांव में रविवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। वार्ड संख्या 4 निवासी 65 वर्षीय किसान बूट्टन मंडल की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार–रविवार की रात बूट्टन मंडल अपने बासा पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी और छाती को चीरते हुए निकल गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना का खुलासा रविवार सुबह तब हुआ, जब उनका बड़ा बेटा उन्हें जगाने के लिए बासा पर पहुंचा। वहां पिता को मृत अवस्था में देख […]

BHAGALPUR : आपदा अनुग्रह अनुदान की स्वीकृति अब अपर समाहर्त्ता करेंगे, आदेश जारी || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर में आपदा प्रबंधन से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अब प्राकृतिक एवं गैर-प्राकृतिक आपदाओं में मृतकों के आश्रितों को मिलने वाले अनुग्रह अनुदान की स्वीकृति अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) द्वारा दी जाएगी। इस संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार, पूर्व में इस कार्य की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारियों (एसडीओ) को सौंपी गई थी, लेकिन उनके पास विकास, विधि-व्यवस्था और न्यायिक कार्यों का अत्यधिक दबाव होने के कारण अनुग्रह अनुदान से जुड़े मामलों के निष्पादन में विलंब हो रहा था। इससे पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता राशि नहीं मिल पा रही थी। आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना के दिशा-निर्देशों और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त शक्तियों के […]