Category Archives: bihar bhagalpur

BHAGALPUR : सुल्तानगंज पहुंचे मुख्य सचिव, अगुवानी–सुल्तानगंज पुल का किया हवाई निरीक्षण || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मुख्य सचिव पंकज कुमार पाल शनिवार को सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। वे अजगैविनाथ धाम स्थित कृष्णानंद स्टेडियम में हेलिकॉप्टर से उतरे, जहां जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से अगुवानी–सुल्तानगंज पुल तथा भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनाए जा रहे नए पुल के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने हवाई सर्वेक्षण कर परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में साइबर फ्रॉड को लेकर आईजी का अलर्ट, पोस्टमैन को दिए जागरूकता के टिप्स || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। साइबर अपराध पर लगाम लगाने को लेकर भागलपुर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने पोस्टल विभाग के अधिकारियों और पोस्टमैन को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने पोस्टल विभाग के ईस्टर्न रीजन से जुड़े 14 जिलों से आए डाक अधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्ट ऑफिस में खोले गए खातों के माध्यम से किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड न हो, यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टमैन और डाक कर्मचारी आम लोगों के सबसे नजदीक होते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे लोगों को लगातार जागरूक करें और किसी भी संदिग्ध […]

Noimg

BHAGALPUR : निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, री-एडमिशन फीस और महंगी किताबों पर लगाम || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। निजी विद्यालयों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से मनमानी शुल्क वसूली और महंगी किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने टाउन हॉल में निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, जहां किसी भी प्रकार का अमीर-गरीब का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया कि अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा जारी […]

Noimg

BHAGALPUR : तिलकामांझी–सबौर रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा की टक्कर, चार लोग घायल GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। तिलकामांझी–सबौर रोड पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन पहिया सीएनजी ऑटो और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पहल करते हुए सभी घायलों को पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा चालक कथित रूप से नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच […]

Noimg

BHAGALPUR : बरारी फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुमन साह गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के मधु चौक स्थित फैक्ट्री रोड पर 5 अप्रैल को हुए फायरिंग कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी, वहीं फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। मामले में पहले एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने सुमन साह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस फायरिंग कांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना […]

BHAGALPUR : बांका में प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग से आहत होकर 19 वर्षीय नवविवाहिता लाडो खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने भागलपुर के मायागंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाडो खातून नया टोला हसनपुर की निवासी थी। उसकी शादी करीब 10 महीने पहले मोहम्मद हासिब (25) से हुई थी, जो पेशे से बिजली मिस्त्री है। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पूर्व वह अपने पति के साथ मायके आई थी और वहीं रह रही थी। परिजनों के अनुसार, लाडो खातून का पिछले छह महीने से पड़ोस के युवक गुफरान (पिता—अब्बास) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना […]

BHAGALPUR : बिहार का अगला मुख्यमंत्री एनडीए तय करेगा: जदयू एमएलसी संजय सिंह || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर दौरे पर पहुंचे जदयू प्रवक्ता सह एमएलसी संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका निर्णय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। यह पूरी तरह से गठबंधन का आंतरिक मामला है। आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर दोनों राज्यों में बेहतर प्रदर्शन होगा। वहीं, तेजस्वी यादव द्वारा शराबबंदी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं […]

BHAGALPUR: विश्व णमोकार दिवस पर जैन समाज ने दिया अहिंसा और शांति का संदेश || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर सहित देश और दुनिया भर में जैन समाज द्वारा विश्व णमोकार दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से णमोकार मंत्र का उच्चारण कर वैश्विक शांति, अहिंसा और मानव कल्याण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवाओं ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में णमोकार मंत्र का जाप करते हुए विश्व में शांति, सौहार्द और भाईचारे की स्थापना की कामना की। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व के कई हिस्सों में हिंसा और संघर्ष का माहौल बना हुआ है, जिससे मानवता प्रभावित हो रही है। ऐसे दौर में जैन धर्म का मूल सिद्धांत “अहिंसा परमो धर्मः” पूरी दुनिया […]

BHAGALPUR : गंगा में डूबने से इंटर के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर के बड़ी खंजरपुर दुर्गा स्थान इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां गंगा नदी में डूबने से एक इंटर के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरंजन यादव के पुत्र ओम कुमार यादव मवेशियों के लिए चारा लाने गंगा नदी के दूसरी ओर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी, जिसके बाद SDRF टीम को भी अलर्ट किया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि एसडीआरएफ टीम करीब […]

BHAGALPUR : भागलपुर में 135 हज यात्रियों का हुआ स्वागत, दुआइया मजलिस का आयोजन || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को 135 हज यात्रियों के सम्मान में “दुआइया मजलिस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। इस अवसर पर हज यात्रियों को यात्रा से पूर्व आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुभवी एवं ख्याति प्राप्त प्रशिक्षकों ने हज यात्रा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और यात्रियों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सभी यात्रियों को यात्रा किट भी प्रदान की गई, जिसमें तौलिया, इत्र की शीशी, चश्मा सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी। […]