Category Archives: बिहपुर

Noimg

बिहपुर के खानक़ा ए आलिया में उर्स-ए-पाक पर भव्य कव्वाली कार्यक्रम, चादरपोशी और नियाज़ से महका परिसर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के खानक़ा ए आलिया क़ादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में हज़रत सैयदना अलैहदाद शाह क़ादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स-ए-पाक के मौके पर भव्य खानकाही कव्वाली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर रोसड़ा से आए प्रसिद्ध कव्वाल मोहम्मद अकरम फरीदी और मोहम्मद रूस्तम फरीदी ने एक से बढ़कर एक सूफ़ियाना और रूहानी कलाम पेश किए, जिससे माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। कव्वाली के बाद खानक़ा परिसर स्थित सभी मज़ार शरीफ़ पर चादरपोशी, गुलपोशी, फूलपोशी और नियाज़-फातिहा किया गया। तत्पश्चात बड़ी संख्या में मौजूद जायरीनों के बीच शिरनी बांटी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सज्जादानशीन हज़रत अली कौनेन खां फरीदी ने की, जबकि नायब सज्जादानशीन हज़रत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की नेतृत्व में कव्वाली […]

Noimg

अब सोनवर्षा पंचायत में भी होगी प्लस टू की पढ़ाई, छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा अन्य पंचायत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहपुर प्रखंड अंतर्गत बिहपुर दक्षिण, सोनवर्षा पंचायत के छात्रों को अब उच्च विद्यालय में नामांकन के लिए अन्य पंचायतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पंचायत में अब तक छात्रों के लिए प्लस टू विद्यालय नहीं था, जिससे आठवीं कक्षा के बाद छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता था। हालांकि कन्या प्लस टू विद्यालय की सुविधा पंचायत में पहले से उपलब्ध थी, लेकिन उसमें केवल छात्राओं का नामांकन होता था। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने गंभीर पहल की। मंगलवार को उन्होंने पटना में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात कर मामले को रखा और एक औपचारिक आवेदन सौंपा। शिक्षा मंत्री ने त्वरित संज्ञान […]

Noimg

बिहपुर व खरीक प्रखंडों में गंगा व कोसी तटबंधों पर फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेन्द्र द्वारा राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात कर फ्लड फाइटिंग कार्य में हो रही देरी और इससे संभावित नुकसान की जानकारी देने के बाद मंगलवार से बिहपुर और खरीक प्रखंडों में गंगा व कोसी नदी के तटबंधों पर फ्लड फाइटिंग कार्य प्रारंभ हो गया। विधायक शैलेन्द्र की मांग पर मंत्री विजय चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को अविलंब कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था। जिसके तहत मंगलवार से राघोपुर से काजीकोरैया तथा नरकटिया से नन्हकार तक गंगा नदी के उन तटबंधों पर, जहां कटाव या क्षति की स्थिति है, फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू कर दिया गया। साथ ही कोसी नदी के कालूचक–विशपुरिया […]

Noimg

गंगा-कोसी नदी के क्षतिग्रस्त तटबंधों पर कटाव निरोधी कार्य आज से होगा आरंभ ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर विधायक ने जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से मिलकर नुकसान व संभावित त्रासदी से कराया अवगत राघोपुर से काजीकोरैया एवं नरकटिया से लेकर नन्हकार तक क्षतिग्रस्त बांध पर मरम्मती का कार्य होगा आरंभ कोसी नदी के कालूचक एवं सिंहकुंड में भी कटाव निरोधी कार्य होगा आरंभ भागलपुर। बिहपुर विस क्षेत्र के गंगा एवं कोसी नदी के तटबंधों के क्षतिग्रस्त स्थानों पर मंगलवार से कटाव निरोधी कार्य आरंभ हो जाएगा। इस मांग को लेकर सोमवार को पटना में बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं शैलेंद्र सूबे के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से मिले। उन्हें तटबंधो पर फ्लड फाईटिंग कार्य में हो रही देरी से होने वाले नुकसान व संभावित त्रासदी से भी अवगत कराया।विधायक श्री शैलेंद्र ने […]

Noimg

बिहपुर एनडीए कार्यालय का स्थापना दिवस आज ||GS NEWS

DESK20250

धूमधाम व समारोहपूर्वक मनाया जाएगा बिहपुर एनडीए कार्यालय का स्थापना दिवस योग दिवस पर लगेगा योग शिविर भागलपुर। बिहपुर एनडीए कार्यालय में विश्व योग दिवस पर आज शनिवार को प्रातः 07 बजे से योग शिविर लगेगा। जिसमें बिहपुर विस के भाजपा विधायक इं शैलेंद्र समेत क्षेत्र से महिला-पुरूष, युवक-युवती व बच्चे भाग लेगें। योग शिविर में योग प्रशिक्षक विरेंद्र महतो के द्वारा योग के विभिन्न आसनों के बारे में बताया जाएगा। उक्त आसन शरीर के किस अंग के लिए लाभदायक है।यह जानकारी देते हुए विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा कि करें योग-रहें निरोग। भारतीय योग को विश्व पटल पर लाने का श्रेय वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार को जाता है। जिसकी बदौलत आज विश्व न सिर्फ 21 जून को विश्व […]

Noimg

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चुनाव से संबंधित सभी कार्यों की तैयारी शीघ्र प्रारंभ की जाए। उन्होंने चुनाव कर्मियों, पुलिस बल तथा भूतपूर्व सैनिकों के अद्यतन डाटा संग्रहण का निर्देश दिया। कहलगांव अनुमंडल पदाधिकारी को डिस्पैच सेंटर चयनित करने को कहा गया, जबकि नवगछिया, नाथनगर एवं जगदीशपुर के लिए पूर्व से ही डिस्पैच सेंटर चिन्हित हैं। सुल्तानगंज में भी […]

महादलित समुदाय के लिए सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विधायक ने जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजा आवेदन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत अंतर्गत ग्राम गनौल के वार्ड संख्या 03 में महादलित समुदाय के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने जिला कल्याण पदाधिकारी को आवेदन प्रेषित किया है। आवेदन में विधायक ने उल्लेख किया है कि महादलित टोला के समीप स्थित बिहार सरकार की जमीन, जिसका खाता संख्या 1772, खेसरा संख्या 808 एवं रकबा 10 डिसमिल है, उस पर सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए पहले ही अंचलाधिकारी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण भी किया गया है, इसके बावजूद अब तक भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। विधायक ने महादलित समुदाय के आवेदन को […]

Noimg

बिहपुर प्रखंड उपचुनाव : मिली राय ने भरा मुखिया पद के लिए नामांकन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड में रिक्त पंचायत पदों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन गुरुवार को झंडापुर पूरब पंचायत की पूर्व मुखिया मिली राय ने मुखिया पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उनके साथ पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व समर्थक भी प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। मिली राय की ओर से समर्थकों ने उनकी जीत का भरोसा जताया। इसी पंचायत के वार्ड नंबर तीन में पंच पद के लिए भी एक अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले मंगलवार को भी इसी वार्ड में एक अन्य अभ्यर्थी ने पंच पद के लिए पर्चा भरा था। बीडीओ एसएन पंडित ने बताया कि बिहपुर प्रखंड में एक मुखिया, […]

Noimg

बिहपुर कांग्रेस भवन में राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन केक काटकर और पौधारोपण कर मनाया गया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहपुर स्थित कांग्रेस भवन में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष मो. इरफान आलम की अध्यक्षता एवं संचालन में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर एवं स्वराज आश्रम परिसर में पौधारोपण कर अपने नेता के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस दौरान राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। प्रखंड अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने कहा कि जब देश में सत्तारूढ़ दल नफरत की राजनीति कर रहा है, उस समय राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जातीय जनगणना कांग्रेस और राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम है। श्री आलम […]

पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां ने दे दी जान, शव लापता ||GS NEWS

DESK20250

ससुरालवालों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप, एफएसएल टीम कर रही जांच नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां 25 वर्षीय काजल देवी (पति – गौतम यादव) ने अपने कमरे में जान दे दी। घटना के बाद मृतका का शव लापता हो गया है, जिसे लेकर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका खगड़िया जिला के गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के धमखेता वार्ड संख्या 10 निवासी सुदो यादव की पुत्री थी। रविवार की शाम जब परिजनों को बेटी की मौत की सूचना मिली तो वे अन्य रिश्तेदारों के साथ बिहपुर के बभनगामा पहुंचे। वहां घर में काजल समेत ससुराल पक्ष […]