Category Archives: भागलपुर

Noimg

लखनऊ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चमकी भागलपुर की बेटियां, नेतृत्व क्षमता से जीता सबका दिल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षणिक कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जहाँ बिहार के भागलपुर जिले की दो बेटियों—आरुषि भारती और शिखा—ने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से सबका ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) पार्थ सारथी सेन शर्मा थे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य के वास्तविक निर्माता हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नेतृत्व गुण विकसित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी। भागलपुर जिला से आए छात्रों का प्रतिनिधिमंडल इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। जगदीशपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल सैनी की छात्रा आरुषि भारती और सुल्तानगंज प्रखंड के […]

Noimg

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही महिला को RPF जवान ने बचाया, बड़ा हादसा टला || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर खड़ी ट्रेन संख्या 13241 अप बांका–राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इसी बीच एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में अचानक अपना संतुलन खो बैठी और पटरी पर गिरने वाली थी। एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल माधव कुमार ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत समझा और बिना किसी झिझक के दौड़ते हुए महिला का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर खींच लिया। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया और साहस के कारण महिला की जान बच गई। इसके बाद कॉन्स्टेबल माधव कुमार पुनः ट्रेन में सवार होकर अपनी ड्यूटी में लग गए। भागलपुर जंक्शन पर आरपीएफ जवान लगातार यात्रियों की […]

Noimg

शांतिनगर में नल के पाइप को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के शांतिनगर गांव में गुरुवार को नल का पाइप तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद अचानक भड़क गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी–डंडे चलने लगे। इस हिंसक झड़प में नित्यानंद मंडल (45), ऋषभ राज, कुंदन कुमार और ऋषभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल शांतिनगर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को कहलगांव थाना लाया गया, जहां उनकी प्राथमिक उपचार और इंजरी कटाई की प्रक्रिया पूरी की गई। […]

Noimg

जगदीशपुर के आधार केंद्रों पर फिंगर अपडेट के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली, लोगों में बढ़ा आक्रोश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड स्थित आधार सेवा केंद्रों पर फिंगरप्रिंट अपडेट सहित अन्य सेवाओं के बदले निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्रों पर फिंगर अपडेट, मोबाइल नंबर जोड़ने, नाम सुधार और अन्य सेवाओं के लिए प्रति व्यक्ति 125 रुपये तक की वसूली की जा रही है, जबकि कई सेवाओं का सरकारी शुल्क 50 रुपये से भी कम होना चाहिए। नागरिकों ने बताया कि केंद्रों द्वारा लेनदेन की पर्ची तो दी जाती है, लेकिन वास्तविक शुल्क और वसूली गई राशि के बीच भारी अंतर देखने को मिलता है, जिससे आम लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए […]

Noimg

तिलकामांझी में भीषण हादसा: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार, 40 मीटर तक पलटी; सॉफ्टवेयर इंजीनियर बाल–बाल बचे || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के तिलकामांझी थाना के सामने गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। जीरोमाइल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार तिलकामांझी चौक की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और नियंत्रण खोते ही सड़क किनारे लगे पोल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार लगभग 40 मीटर तक कई बार पलटते हुए सड़क पर घिसटती चली गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए और एक टायर दूर जाकर गिरा। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर और ज्योति विहार कॉलोनी […]

Noimg

सैनडिस्क कंपाउंड में एंट्री शुल्क से बढ़ी परेशानी, टहलने वालों ने समय बढ़ाने और बेहतर व्यवस्था की मांग उठाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के ऐतिहासिक सैनडिस्क कंपाउंड मैदान में पिछले कुछ महीनों से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एंट्री शुल्क वसूला जा रहा है। इसके कारण रोजाना सुबह और शाम टहलने आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सुबह सैर के लिए पहुंची महिलाओं ने बताया कि मैदान में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव है। न पीने के पानी की व्यवस्था है, न साफ–सफाई, और न ही बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था। ऐसे में प्रवेश शुल्क लेना उचित नहीं है। वहीं बुजुर्गों ने इसे नगर निगम का तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि जब परिसर में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो शुल्क वसूली का कोई औचित्य नहीं बनता। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार कंपाउंड में सुबह […]

Noimg

असरगंज मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार छात्र धीरज की मौत ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर–मुंगेर जिले की सीमा पर स्थित असरगंज मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो सवार आठवीं कक्षा के छात्र धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और धीरज को तुरंत असरगंज अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, यहां इलाज के दौरान धीरज ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक धीरज कुमार बाथ […]

Noimg

सुंदरवती महिला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन, छात्राओं में दिखा उत्साह || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के सुंदरवती महिला महाविद्यालय में परीक्षा भवन परिसर स्थित खेल मैदान में अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना कुमारी द्वारा प्रतिभागी छात्राओं से परिचय प्राप्त कर उनके उत्साहवर्धन के साथ हुई। कॉलेज प्रशासन की ओर से डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना कुमारी का सम्मान अंग वस्त्र और पौधा भेंट कर किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न महाविद्यालयों की सैकड़ों छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें अब विश्वविद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। भागलपुर विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार छात्राओं को खेलों में समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास […]

Noimg

मानवाधिकार दिवस पर भागलपुर केंद्रीय कारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर एवं विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार के प्रति विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बंदियों को मानवाधिकार, विधिक सहायता और उनके संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक सह नगर पुलिस अधीक्षक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विधिक सहायता से जुड़े सभी अधिवक्ता उपस्थित थे। उपस्थित पदाधिकारियों ने मानवाधिकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी और कारा परिसर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बंदी दरबार की कार्रवाई संपादित की और बंदियों की समस्याओं को सुना। […]

Noimg

अंतर-विश्वविद्यालय वॉलीबॉल में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की शानदार जीत || GS NEWS,

Chanchal Jha0

भागलपुर : 10 से 14 दिसंबर तक डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बिहार विश्वविद्यालय) द्वारा आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता को 3–0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच के दौरान तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की टीम ने खेल के हर सेट में दबदबा बनाए रखा। टीम के कप्तान सूरज कुमार ने पूरे आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व किया, वहीं अंश आनंद, ऋषि राज और विश्वजीत ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। खिलाड़ियों की रणनीति, तालमेल और अनुशासित खेल का स्तर दर्शकों और निर्णायकों को खासा प्रभावित कर गया। टीम मैनेजर मोहम्मद शहाबुद्दीन (विभागाध्यक्ष, उर्दू विभाग एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, मारवाड़ी कॉलेज) तथा टीम के […]