5
(1)

पूर्णिया । समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. बीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की 30वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को बीरेन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट, पूर्णिया के तत्वावधान में वृद्धाश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. डॉ. बीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच, पैथोलॉजिकल परीक्षण तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

शिविर में सहयोग नर्सिंग होम के प्रख्यात सर्जन डॉ. संजीव कुमार एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा सिन्हा ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। दोनों चिकित्सकों ने वृद्धजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। इस दौरान ट्रस्ट से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव कुमार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अंजली श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं और कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

स्व. डॉ. बीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित इस शिविर को समाज सेवा और मानवीय संवेदना का प्रतीक बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, अधिवक्ता अरुणाभ भास्कर उर्फ गौतम वर्मा, वृद्धाश्रम की अधीक्षिका ममता सिंह, सुशील कुमार गुड्डू सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शहरवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बीरेन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: