


नवगछिया : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नवगछिया स्टेशन रोड स्थित बाबा गणिनाथ सेवा समिति की ओर से परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज को समर्पित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अजित पांडे बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण शुरू हुआ। आयोजन में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण कर गुरु पूर्णिमा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे नवगछिया में विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। श्रद्धालुओं ने इसे गुरु-शिष्य परंपरा, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी आयोजन बताया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, सचिव संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेकानंद उर्फ चिकू, डॉ. पंकज, शशि शेखर गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, पप्पू कुमार, समाजसेवी एवं शिक्षक सुबोध कुमार सहित समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
















