5
(2)

विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

भागलपुर : अंतरराष्ट्रीय व्याघ्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज के निर्देशानुसार भागलपुर वन प्रमंडल के भागलपुर एवं कहलगांव वन प्रक्षेत्र में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच क्विज, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कर वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

भागलपुर वन प्रक्षेत्र के अरण्य विहार सुंदरवन में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टीम-ई की रिया राज, रिचा रानी, अनन्या, दक्ष सिंह तोमर, लक्ष्य भारद्वाज एवं सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं टीम-सी के ऋतुराज, शिवम कुमार, रानी राय, तनीसी सिंह, श्रुति सिन्हा एवं साक्षी रानी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को वन क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम एवं प्रशिक्षु वन क्षेत्र पदाधिकारी आशीष राज ने पुरस्कार प्रदान किए।

क्विज प्रतियोगिता का संचालन बीएनएचएस की वर्तिका पटेल एवं भूमिका राजोरिया ने किया, जबकि मंच संचालन वनरक्षी आदित्य अभिनव ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अरण्य विहार स्थित गरुड़ पुनर्वास केंद्र एवं कछुआ पुनर्वास केंद्र का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्हें वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

वहीं कहलगांव वन प्रक्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री सीकेके उच्च माध्यमिक विद्यालय, कैरिया में भी अंतरराष्ट्रीय व्याघ्र दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सोनी कुमारी रहीं। क्विज प्रतियोगिता में पलामू टाइगर रिजर्व, कान्हा टाइगर रिजर्व, जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व एवं वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के नाम पर चार टीमों का गठन किया गया।

क्विज प्रतियोगिता में पलामू टाइगर रिजर्व टीम की तनु प्रिया एवं प्रीति कुमारी ने प्रथम स्थान, कान्हा टाइगर रिजर्व टीम के शिवम कुमार एवं कृतिका कुमारी ने द्वितीय तथा जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व टीम की सन्नी कुमारी एवं स्नेहा राजलक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कृष्णा कुमार रामानी प्रथम, सुनैना कुमारी द्वितीय तथा पुष्पा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में शबनम कुमारी ने प्रथम, करीना कुमारी ने द्वितीय तथा गायत्री कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को जिला परिषद सदस्य सोनी कुमारी, वन क्षेत्र पदाधिकारी कम्पनी कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि सहित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम, वन क्षेत्र पदाधिकारी कम्पनी कुमार, प्रशिक्षु वन क्षेत्र पदाधिकारी आशीष राज, प्रधानाध्यापक पंकज कुमार चौधरी, वनपाल दिनेश कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार ठाकुर सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बाघों के संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: