5
(1)



पूर्णिया। शहर में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महापौर विभा कुमारी ने बुधवार को स्वयं स्व-गणना कर नगरवासियों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

महापौर ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं। इसके माध्यम से सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार समेत विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि सही और सटीक जानकारी देने से योजनाएं अधिक पारदर्शी और लाभकारी बनती हैं।

उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया कि जनगणना के दौरान पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जानकारी दर्ज कराएं और इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सहयोग दें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना में भागीदारी केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है।

महापौर की इस पहल से शहर में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: