BHAGALPUR : सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर भ्रामक, बरारी घाट से संचालित नाव सेवा पूरी तरह सुरक्षित : प्रशासन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु के वैकल्पिक जल मार्ग के तहत बरारी घाट से संचालित नाव सेवा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित खबर को जिला प्रशासन ने पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन बताया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि “छपरा जिला” नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित सूचना वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाती। जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि नाव पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली जा रही है तथा क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है, जबकि जांच में यह आरोप निराधार पाए गए हैं। बताया गया कि 5 मई को जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं लगभग 5 से 6 […]

Noimg

BHAGALPUR : तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस समारोह का हुआ समापन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस समारोह का बुधवार को अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय में विधिवत समापन किया गया। समारोह के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियों में चयनित युवा प्रतिभागियों को भागलपुर की कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शैक्षणिक धरोहर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 25 युवाओं को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन के मार्गदर्शन में जिले के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। प्रतिभागियों ने कहलगांव स्थित बटेश्वर स्थान की गुफाओं एवं पहाड़ियों तथा विक्रमशिला महाविहार के ऐतिहासिक भग्नावशेषों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान अंग क्षेत्र की लोकगाथाओं, इतिहास और पुरातात्विक महत्व पर परिचर्चा […]

Noimg

BHAGALPUR : बरारी एवं महादेवपुर घाट पर यात्रियों की बढ़ाई गई सुविधाएं || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु मार्ग अवरुद्ध होने के बाद भागलपुर–नवगछिया वैकल्पिक जल मार्ग पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने बरारी एवं महादेवपुर घाट पर सुविधाओं का विस्तार किया है। जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनों घाटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां कोई भी यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। प्रशासन ने घाट तक पहुंचने वाले मार्गों का समतलीकरण भी कराया है, जिससे बाइक एवं छोटे वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी […]

Noimg

BHAGALPUR : नाव परिचालन की समय-सीमा तय, सुबह 5 बजे से शाम 5:30 बजे तक ही चलेगी सेवा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब 03 मई 2026 की देर रात क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण भागलपुर जिले का सड़क संपर्क नवगछिया, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा सहित कई जिलों से अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। आम जनजीवन को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नाव परिचालन की समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है। जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार नावों का परिचालन प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से अपराह्न 05:30 बजे तक ही किया जाएगा। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद सभी नावों का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था के अनुपालन की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एवं सहायक आपदा […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में 28 दिन की मासूम बच्ची को छोड़ मां हुई फरार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

रोती-बिलखती बच्ची को परिवार संभालने में जुटा, थाना से लगाई मदद की गुहार भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर कोभीवाड़ी मोहल्ले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी 28 दिन की दूध-मूही बच्ची को घर में छोड़कर फरार हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है, जबकि मासूम बच्ची मां के बिना लगातार रोती-बिलखती रही। मामला सिकंदरपुर कोभीवाड़ी निवासी डॉ. अशोक मोदी के पुत्र पियूष मोदी के घर का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार महिला घर छोड़कर चली गई और नवजात बच्ची को परिवार के भरोसे छोड़ दिया। परिवार वालों का कहना है कि बच्ची को इस समय मां की सबसे अधिक जरूरत है, लेकिन महिला ने उसकी भी परवाह […]

Noimg

BHAGALPUR : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : भागलपुर जिले के ईसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरपैंती के रिफातपुर गांव में प्रेम-प्रसंग का एक मामला उस समय हिंसक रूप ले बैठा, जब प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मेहरबान का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिला करते थे। बुधवार को भी युवती घर से शौच जाने की बात कहकर खेत की ओर गई थी, जहां उसका प्रेमी पहले से मौजूद था। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान युवती की बहन की नजर […]

Noimg

BHAGALPUR : पत्नी व तीन बच्चों के अपहरण की आशंका, पति ने थाना में दिया आवेदन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों के लापता होने पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित मो. अन्नू अंसारी ने नाथनगर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि उसकी पत्नी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ 21 अप्रैल 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने अपने आवेदन में मो. राजू शेख सहित कुछ लोगों पर पत्नी एवं बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी पत्नी और बच्चों […]

Noimg

BHAGALPUR : रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं होने पर छात्र आमरण अनशन पर बैठा, टीएमबीयू गेट पर प्रदर्शन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में एक छात्र ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं होने से आक्रोशित छात्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गया है। मिली जानकारी के अनुसार सत्र 2022–25 के छात्र सोनू कुमार ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक उसका रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं किया गया है। इसके कारण वह आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज प्राप्त नहीं कर पा रहा है, जिससे उसकी पढ़ाई एवं नामांकन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। छात्र का कहना है कि उसने अपनी समस्या को लेकर 21 अप्रैल एवं 28 अप्रैल 2026 को परीक्षा नियंत्रक को लिखित आवेदन देकर अवगत कराया था, लेकिन अब तक […]

BHAGALPUR : 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी सुलह से होगा मामलों का त्वरित निपटारा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर के तत्वावधान में 9 मई 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय, भागलपुर, नवगछिया एवं कहलगांव न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमा पूर्व (प्री-लिटिगेशन) एवं न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जाएगा। इस अवसर पर शमनीय आपराधिक मामले, एन.आई. एक्ट की धारा 138 से संबंधित वाद, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, सेवा संबंधी मामले (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), जिला न्यायालय में लंबित राजस्व वाद तथा अन्य […]

PURNIA : पूर्णिया में आकाशीय बिजली का कहर, वार्ड पंच समेत दो की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बारिश के दौरान अलग-अलग हादसों में जनप्रतिनिधि और युवती ने गंवाई जान, इलाके में शोक पूर्णिया : जिले में बुधवार को मौसम बदलने के दौरान हुई तेज बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अलग-अलग स्थानों पर हुई इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों में एक वार्ड पंच सदस्य और एक युवती शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पहली घटना जिले के सरववैली गांव में हुई, जहां वार्ड पंच सदस्य मो. इकराम (50 वर्ष) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश शुरू होने के दौरान मो. इकराम घर के बाहर बंधे मवेशी को लाने गए थे। […]