PURNIA : आईसीडीएस द्वारा समीक्षा बैठक सह कार्यशाला एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : जिला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस पूर्णिया द्वारा पूर्णिया पूर्व प्रखंड सभागार में पोषण ट्रैकर, पीएमएमवीवाई एवं एमकेयूवाई योजनाओं से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक सह कार्यशाला एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा करते हुए कार्यों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पोषण ट्रैकर एवं अन्य योजनाओं के संचालन से जुड़ी आवश्यक जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। पोषण पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक तथा प्रत्येक परियोजना से चयनित एक-एक […]

PURNIA : सहयोग शिविर को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक, 18 मई तक आवेदन जमा करने की अपील || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।समाहरणालय पूर्णिया के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिले में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा जागरूकता बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रस्तावित सहयोग शिविर के पूर्व संबंधित पंचायत के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर शिविर की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि आगामी 19 मई 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अनुमंडल पदाधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन 18 मई 2026 तक पंचायत सरकार भवन अथवा पंचायत […]

PURNIA : जनगणना कार्यों का किया गया भौतिक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।समाहरणालय पूर्णिया के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिले में चल रहे जनगणना कार्य एवं सहयोग शिविरों का लगातार भौतिक निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र में जनगणना कार्य में लगे प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के कार्यों की स्थल पर समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से जनगणना कार्य संपादित करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए सभी कर्मी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि सही एवं सटीक आंकड़े संकलित […]

PURNIA : बस पड़ाव व टॉल वसूली व्यवस्था की हुई समीक्षा, अनियमितता पर कार्रवाई के निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। प्रमंडलीय आयुक्त-सह-अध्यक्ष क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पूर्णिया श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता तथा जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार की उपस्थिति में नगर निकाय क्षेत्रों में बस पड़ाव की अधिसूचना एवं सैरात बंदोबस्ती से संबंधित अद्यतन कार्यों की समीक्षा बैठक महानंदा सभागार, पूर्णिया में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद, संबंधित बंदोबस्तधारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने नगर निकायवार बस पड़ाव सैरात बंदोबस्ती कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। आयुक्त ने निर्देश दिया कि बस पड़ाव, टेंपो स्टैंड, ई-रिक्शा परिचालन तथा टॉल वसूली निर्धारित सरकारी दरों के अनुरूप ही की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित दर से अधिक वसूली करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत […]

PURNIA : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुंगेर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का भव्य समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। समापन सत्र के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर विस्तृत संवाद किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और जन-धन योजना जैसी पहल ने गरीबों के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन लाया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि […]

Noimg

PURNIA : देर रात एक कॉल पर हरकत में आया संगठन, रक्तदान कर बचाई मरीज की जान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर मानव धर्म निभाया। जानकारी के अनुसार भट्टा बाजार दुर्गाबाड़ी निवासी मौमिता दास के रिश्तेदार कटिहार निवासी अपूर्वा दास, जो पूर्णिया के कप्तान पारा स्थित एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में पाइल्स की बीमारी से पीड़ित थीं, उन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। बताया गया कि देर रात करीब 12 बजे एक पत्रकार द्वारा दूरभाष के माध्यम से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को मरीज की गंभीर स्थिति की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए और रक्त की व्यवस्था की पहल शुरू कर दी। बुधवार सुबह संगठन के पूर्णिया जिला […]

Noimg

PURNIA : विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की बड़ी उपलब्धि, निदेशक प्रशांत शंकर ‘बिहार शिक्षा रत्न’ से सम्मानित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (वीवीजीआई) ने शिक्षा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपना गौरव बढ़ाया है। संस्थान के प्रतिष्ठित इकाई विद्या विहार करियर प्लस के प्रतिभाशाली निदेशक इंजी. प्रशांत शंकर को प्रतिष्ठित बिहार शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 3 मई 2026 को पटना स्थित होटल मौर्या में आयोजित भव्य समारोह में बिहार के माननीय राज्यपाल सैयद अता हसनैन की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह पटेल, पटना की मेयर सीता साहू, आयुष्मान भारत योजना बिहार के सीईओ एवं आईएएस अधिकारी शशांक शेखर तथा संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस […]

PURNIA : कला भवन साहित्य विभाग में रवींद्रनाथ टैगोर स्मृति कवि सम्मेलन 10 मई को || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।कला भवन साहित्य विभाग की मासिक संगोष्ठी के अंतर्गत आगामी 10 मई 2026 (रविवार) को कालजयी कवि एवं नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की स्मृति में स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मातृ दिवस के अवसर पर ‘मां’ विषय पर स्वलिखित कविताओं का विशेष पाठ भी होगा। आयोजकों के अनुसार संगोष्ठी का उद्देश्य साहित्यिक चेतना को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी के रचनाकारों को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएनएमयू के प्रथम लोकपाल डॉ. शिव मुनि यादव करेंगे, जबकि साहित्य अकादमी, नई दिल्ली से जुड़े प्रख्यात साहित्यकार डॉ. देवेंद्र कुमार देवेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्णिया विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर पंकज, शिक्षाविद डॉ. प्रभात नारायण […]

PURNIA : आरोग्य भारती के अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, राष्ट्र स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखने का लिया संकल्प || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।आरोग्य भारती उत्तर बिहार प्रांत के तत्वावधान में स्थानीय श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पूर्णिया में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने के साथ की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आरोग्य भारती का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने संगठन के विभिन्न आयामों और अनिवार्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यावरण प्रमुख श्री प्रवीण प्रभाकर ने अपने संबोधन में […]

NAUGACHIA : एसटी/एससी थाना की कार्रवाई: मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : एसटी/एससी थाना की पुलिस ने मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भवानीपुर निवासी कुंदन कुमार एवं राहुल कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि उनके पुत्र पर उक्त आरोपितों ने चोरी का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। […]