NAUGACHIA : तिनटंगा जहाज घाट पर नाव परिचालन शुरू, भीड़ घटी पर सुविधाओं का अभाव बरकरार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद तिनटंगा जहाज घाट पर नाव परिचालन शुरू होने से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन व्यवस्थाओं की कमी अब भी परेशानी का कारण बनी हुई है। बीते सोमवार को घाट पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिससे लंबी कतारें और अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। हालांकि मंगलवार को स्थिति में सुधार हुआ और आवागमन अपेक्षाकृत सुचारु रूप से चलने लगा। घाट पर प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर नजर आ रहा है। खासकर पेयजल, शौचालय और यात्री शेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण […]

NAUGACHIA : तिनटंगा जहाज घाट का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर स्थित तिनटंगा जहाज घाट पर मंगलवार दोपहर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद घाट पर बढ़े आवागमन को देखते हुए यह निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने घाट पर तैनात पुलिस बल को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से नाव संचालन में सावधानी बरतने, भीड़ नियंत्रण बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा। इसके अलावा एसपी ने घाट पर चल रहे कटाव रोधी कार्य की भी समीक्षा की और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश […]

NAUGACHIA : चार माह से वेतन नहीं मिलने पर 102 एंबुलेंस कर्मियों में आक्रोश, हड़ताल की चेतावनी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : भागलपुर जिले में संचालित 102 एंबुलेंस सेवा के चालक एवं ईएमटी कर्मियों ने पिछले चार माह से वेतन नहीं मिलने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। कर्मियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ, तो वे कार्य बंद कर हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। कर्मियों का कहना है कि लगातार चार माह से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कर्मियों ने बताया कि वेतन के अभाव में कई परिवार भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। मजदूर दिवस (01 मई 2026) के अवसर पर […]

NAUGACHIA : नवगछिया में भीषण सड़क हादसा: सीएनजी टेम्पू और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के तेतरी जीरो माईल क्षेत्र में मंगलवार को फूड प्लाजा के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। सीएनजी टेम्पू और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक व टेम्पू पर सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और टेम्पू दोनों  क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुआ और टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद शुरू की और इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की दो टीमें त्वरित […]

NAUGACHIA : जमीन विवाद में हिंसा: नवगछिया में दंपती समेत तीन लोग घायल, मामला दर्ज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में दंपती समेत कई लोग घायल हो गए। पहली घटना परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव की है, जहां पड़ोसी के साथ चल रहे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में हरिलाल मंडल के पुत्र रंजीत कुमार मंडल और उनकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल रंजीत कुमार मंडल को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि रंजीत कुमार मंडल के साथ पूर्व में भी इसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो चुकी है, जिसकी प्राथमिकी परवत्ता थाना में पहले से दर्ज है। […]

NAUGACHIA : नवगछिया के धर्मचंद भगत का बिहार योगा टीम में चयन, खुशी की लहर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के प्रतिभाशाली योगा खिलाड़ी धर्मचंद भगत का चयन योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित फेडरेशन कप राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता के लिए बिहार योगा टीम में किया गया है। इस उपलब्धि से नवगछिया सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। जिला संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मचंद भगत ने पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया था। उनके इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर अभ्यास को देखते हुए इस बार उन्हें बिहार टीम में शामिल किया गया है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि बिहार टीम में चयन होने पर खेल जगत से जुड़े कई पदाधिकारियों […]

BHAGALPUR : भागलपुर में जिला परिवहन पदाधिकारी को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने सराहा कार्यकाल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के समीक्षा भवन में मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। वे 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके कार्यकाल और कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जनार्दन प्रसाद सिंह के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर, शाल ओढ़ाकर तथा माला पहनाकर उन्हें सम्मानित करते हुए विदाई दी। इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश राम सहित अन्य अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की सराहना की […]

BHAGALPUR : भागलपुर जिला स्थापना दिवस: दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दूसरे दिन कला, संस्कृति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंग संस्कृति भवन और भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कलाकारों और प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और बिहार गीत से हुई। पहले सत्र में प्रदर्श कला प्रतियोगिता के अंतर्गत लोकगीत गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें ऑडिशन के बाद कुल 15 प्रतिभागियों ने मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। इनमें से 6 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सरोज अली ने प्रथम, मोहित कुमार ने द्वितीय तथा अमन कुमार ने तृतीय स्थान […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु सेवा बाधित : जिलाधिकारी की मांग पर पूर्व मध्य रेलवे ने चलाई समर स्पेशल ट्रेन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर यातायात अवरुद्ध होने के बाद आम लोगों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की है। इसी क्रम में 4 मई 2026 को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर को पत्र लिखकर भागलपुर को नवगछिया, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा सहित अन्य जिलों से जोड़ने के लिए एक-दो विशेष ट्रेनों के संचालन की मांग की थी। जिलाधिकारी की इस मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष ट्रेन (समर स्पेशल) उपलब्ध करा दी है। यह ट्रेन सरायगढ़ से देवघर तक, भागलपुर होते हुए संचालित की जाएगी, जिससे प्रभावित क्षेत्रों के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद एक्शन में सरकार: मुख्यमंत्री ने किया एरियल सर्वे, जल्द मरम्मत के निर्देश || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर का लाइफलाइन माने जाने वाला विक्रमशिला सेतु हालिया हादसे के बाद सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। बीते रविवार देर रात सेतु के पिलर संख्या 133 के पास का स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में समा गया, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया। हेलीकॉप्टर से किए गए इस सर्वे के दौरान बरारी पुल घाट के समीप जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने मौके की वास्तविक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक […]