5
(1)

15 हजार रुपये प्रति एकड़ की लागत पर 60 से 65 हजार रुपये तक की उपज बेचने की संभावना, कम पानी में भी हो सकेगी खेती

भागलपुर। बिहार के किसानों के लिए खेती में मौसम की मार हमेशा बड़ी चुनौती रही है। खासकर दक्षिण बिहार के भागलपुर, मुंगेर, जमुई, गया, नवादा, शेखपुरा और कैमूर जैसे जिलों में कम बारिश, बढ़ते तापमान और सिंचाई के अभाव में धान की खेती हर साल जोखिम भरी होती जा रही है। कई बार किसान पूरी लागत लगाने के बावजूद फसल नहीं बचा पाते हैं। ऐसे किसानों के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर एक नया विकल्प तैयार कर रहा है।

विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक श्रीअन्न यानी मोटे अनाज की छह संभावित उन्नत किस्मों को विकसित करने पर काम कर रहे हैं। इन फसलों की खासियत यह है कि इन्हें धान की तुलना में काफी कम पानी की जरूरत होती है। साथ ही खाद की खपत भी लगभग आधी होगी। अनुकूल परिस्थितियों में एक एकड़ में 12 से 13 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की संभावना जताई जा रही है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, करीब 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की लागत से किसान 60 से 65 हजार रुपये तक की उपज बेच सकते हैं। इससे सूखे और सिंचाई की कमी से प्रभावित किसानों को खेती की लागत कम करने तथा आमदनी बढ़ाने का विकल्प मिल सकता है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिक मनोज सिंह ने भी श्रीअन्न की इन संभावित किस्मों और खेती की संभावनाओं को लेकर जानकारी दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: