5
(1)

@ घाटों पर गाद और गहरे गड्ढों से बढ़ी परेशानी, बेरिकेडिंग व गोताखोरों की तैनाती का मिलेगा इंतजाम।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। छठ महापर्व को लेकर घोघा क्षेत्र के विभिन्न घाटों की बदहाल स्थिति को देखते हुए शनिवार को भागलपुर के सांसद अजय मंडल, कहलगांव के बीडीओ श्रीनिवास सिंह एवं घोघा थाना पुलिस ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी तट पर फैले गाद और कई जगहों पर मौजूद गहरे गड्ढों के कारण घाटों की स्थिति काफी खतरनाक पाई गई।

घोघा के कलाली चौक, गोलसड़क, शाहपुर, पन्नूचक और पक्कीसराय सहित लगभग सभी प्रमुख घाटों की स्थिति खराब मिली। कई घाटों पर अर्घ्य देने के लिए सुरक्षित स्थान तैयार करना भी मुश्किल बताया गया। घाटों की बदहाली को देखते हुए कई श्रद्धालुओं ने इस वर्ष छठ नहीं करने तथा अगले वर्ष छठ करने का मन बना लिया है। कुछ लोगों ने दोहरा डाला सूप देने की बात भी कही।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ श्रीनिवास सिंह ने घाटों पर बैरिकेडिंग कराने, गोताखोरों की तैनाती और सुरक्षा एवं निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने छठ व्रतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक इंतजाम करने की बात कही।

वहीं, श्रद्धालुओं की परेशानियों को देखते हुए जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तत्काल पहल शुरू कर दी है। बताया गया कि नदी का उत्तरी तट अर्घ्य देने के लिए एकमात्र विकल्प बचा है। ऐसे में कटरिया नदी पार करने के लिए रास्ता तैयार करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है, ताकि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानी न हो।निरीक्षण के दौरान घोघा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, समाजसेवी श्याम यादव, टुनटुन साह, भोला उर्फ ब्रजेश शर्मा, लालू कुमार, मुनेश्वर मंडल, गोलू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: