5
(1)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। चार दिवसीय महापर्व छठ की दस्तक पड़ चुकी है। बरारी घाट पर दलदल और कीचड़ में श्रद्धालुओं के फंसने की खबर को जिला प्रशासन ने भ्रामक करार दिया है। प्रशासन का कहना है कि बरारी घाट पर दलदल और श्रद्धालुओं के फंसने की खबर भ्रामक है तथा जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जबकि सच्चाई यह है कि भागलपुर के अधिकांश घाटों पर अब भी दलदल मौजूद है। इस दलदल में श्रद्धालु गिरते-पड़ते देखे गए हैं। फिलहाल, जिला प्रशासन के निर्देश पर खतरनाक घाटों को दुरुस्त करने का सफल प्रयास अब दिखने लगा है। दर्जनों मजदूरों को इस काम में लगाया गया है। दलदली इलाकों में सैंड बैग और पुआल बिछाए जा रहे हैं।

इधर, प्रशासन के उपर्युक्त स्पष्टीकरण के बाद अब एक नया सवाल खड़ा हो गया है कि अगर घाट पर दलदल की स्थिति थी ही नहीं और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो रही थी, तो फिर सैंड बैग और पुआल बिछाने की नौबत क्यों आ गई? क्या गिरते-पड़ते श्रद्धालुओं की वायरल तस्वीरें भ्रामक थीं?

मालूम हो कि अखबारों की सुर्खियों में जब खतरनाक घाटों की बदहाल तस्वीरें सामने आईं, तब प्रशासन की नींद टूटी। डीएम और एसएसपी ने स्थल निरीक्षण के बाद कड़े निर्देश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय रहते घाटों को दुरुस्त करने को कहा। इसके बाद आनन-फानन में घाटों को दुरुस्त करने का अभियान शुरू हो गया। कहीं सैंड बैग बिछाए जाने लगे, तो कहीं पुआल डालकर श्रद्धालुओं के चलने लायक रास्ता तैयार किया जाने लगा।

इधर, जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि गंगा का जलस्तर घटने से कुछ स्थानों पर गीली मिट्टी और फिसलन की स्थिति बनी थी। एहतियातन सैंड बैग लगाए गए, बैरिकेडिंग की गई और संकेतक भी लगाए गए हैं।अब सवाल यह है कि प्रशासन की नजर में जब सब कुछ सुरक्षित था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, तो फिर सैंड बैग और पुआल किस खुशी में बिछाए जा रहे हैं? क्या ये इंतजाम किसी काल्पनिक दलदल के लिए किए जा रहे हैं या फिर जमीन पर मौजूद उस हकीकत के लिए, जिसे सरकारी विज्ञप्ति में भ्रामक बताया जा रहा है?

कमाल का सरकारी गणित है! दलदल की खबर भ्रामक, श्रद्धालुओं की परेशानी भ्रामक, लेकिन दलदल को दुरुस्त करने के लिए बिछाए जा रहे सैंड बैग और पुआल बिल्कुल वास्तविक! काश! प्रशासन खबरों को भ्रामक बताने में जितनी तत्परता दिखाता है, उतनी ही तत्परता घाटों की व्यवस्था पहले से दुरुस्त करने में भी दिखाता। आखिर श्रद्धालुओं को सरकारी विज्ञप्ति पर नहीं, बल्कि सुरक्षित घाटों और पुख्ता इंतजामों पर भरोसा चाहिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: