Tag Archives: naugachia news

NAUGACHIA : घरेलू विवाद में चार बच्चों की मां ने आग लगाकर दे दी जान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

शौचालय में जली अवस्था में मिला शव, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतियारा वार्ड संख्या-2 में घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने आग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सोमवार की आधी रात की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह महिला का शव घर के आंगन में बने शौचालय में पूरी तरह जली अवस्था में बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सतियारा वार्ड संख्या-2 निवासी मुकेश मंडल की 37 वर्षीय पत्नी समता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला चार बच्चों की मां थी। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और कागजी […]

NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस जिला में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला में मंगलवार को माह अप्रैल की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने की। गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय सभागार में किया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अंचल निरीक्षक नवगछिया एवं बिहपुर सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष और कार्यालय शाखा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले में लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को कांडों, वारंट, कुर्की एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बीएनएसएस की धारा 126, 128 एवं 129 तथा सीआरपीसी की धारा 107 के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा […]

NAUGACHIA : मध्य विद्यालय मिल्की में चोरी, पंखा समेत कई सामान ले उड़े चोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विद्यालय बंद रहने के दौरान अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, प्राथमिकी दर्ज नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय मिल्की में चोरी की घटना सामने आई है। अपराधियों ने विद्यालय बंद रहने के दौरान कार्यालय भवन का ताला तोड़कर कई आवश्यक सामानों की चोरी कर ली। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधांशु शेखर राजहंस ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रधानाध्यापक द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 10 मई शनिवार को विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक एवं कर्मी अपने-अपने घर चले गए थे। इसके बाद 11 मई की सुबह जब विद्यालय खोला गया तो कार्यालय भवन का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर […]

NAUGACHIA : बाल भारती विद्यालय में एनसीसी एनरोलमेंट परीक्षा संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

200 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, 50 का हुआ चयन नवगछिया स्थित बाल भारती विद्यालय में 23 बिहार बटालियन के तत्वावधान में एनसीसी एनरोलमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व 23 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश मोहन के मार्गदर्शन में किया गया। परीक्षा में विद्यालय के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर एनसीसी की फिजिकल परीक्षा दी। आयोजित परीक्षा में विभिन्न शारीरिक दक्षता मानकों के आधार पर कुल 50 छात्र-छात्राओं का चयन एनसीसी के लिए किया गया। परीक्षा का संचालन विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर विकास पांडे द्वारा किया गया। वहीं परीक्षा के सफल आयोजन में विद्यालय की जीसीआई सुमित्रा पंडित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक डी.पी. सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा […]

NAUGACHIA : जगतपुर चौक पर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के 14 नंबर रोड स्थित गरैया में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक को सरेआम गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। घायल युवक की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी अखिलेश मंडल के 20 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरव कुमार किसी काम से 14 नंबर रोड के पास मौजूद था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा, जबकि अपराधी […]

NAUGACHIA : नवगछिया-खरीक रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर नवगछिया और खरीक रेलवे स्टेशन के बीच रसलपुर ढाला के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान कटिहार जिले के कुरैठा निवासी अमित कुमार, पिता पप्पू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला पुल संकट : गंगा घाटों पर नाविकों की मनमानी, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

क्षमता से अधिक सवारी ढो रहीं नावें, बड़े हादसे की आशंका गहराई नवगछिया  : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर, नवगछिया एवं सीमांचल के कई इलाकों के बीच सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ऐसे में गंगा पार करने के लिए नाव ही लोगों का मुख्य सहारा बन गई है। लेकिन घाटों पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था अब यात्रियों के लिए नई मुसीबत बनती जा रही है। महादेवपुर घाट से बरारी घाट तथा तिनटंगा करारी घाट से कहलगांव के बीच इन दिनों यात्रियों की भारी आवाजाही हो रही है। सुबह और शाम के समय घाटों पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। खासकर नौकरीपेशा लोग, छात्र, मरीज, किसान और व्यवसायी बड़ी संख्या में नावों के […]

NAUGACHIA : शार्क शिपिंग कंपनी के चार मालवाहक जहाज पहुंचे साहेबगंज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

तिनटंगा करारी घाट से जलमार्ग संचालन की तैयारी तेज, व्यापारियों को मिलेगी राहत नवगछिया  : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर, नवगछिया एवं सीमांचल के कई जिलों के बीच सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है। ऐसे में प्रशासन अब वैकल्पिक जलमार्ग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शार्क शिपिंग कंपनी द्वारा तिनटंगा करारी घाट से कहलगांव गंगा घाट तक चार बड़े मालवाहक जहाजों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के चारों मालवाहक जहाज झारखंड के साहेबगंज पहुंच चुके हैं और जल्द ही इनके संचालन शुरू होने की संभावना है। नवगछिया के तिनटंगा करारी गंगा घाट पर जहाज संचालन को […]

NAUGACHIA : इस्माइलपुर-बिंद तटबंध का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटाव निरोधी कार्य में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, कार्य में तेजी लाने का निर्देश नवगछिया  : जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग 84 करोड़ रुपये की लागत से इस्माइलपुर-बिंद तटबंध पर कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्यों का सोमवार को मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई तथा मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने स्पर संख्या 7, 8 एवं 9 के बीच चल रहे सीट पाइलिंग एवं बोल्डर क्रेटिंग कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली और समय पर कार्य पूरा करने को […]

NAUGACHIA : सुहाग के रंग – वट सावित्री संग : वट सावित्री पर 16 मई को होगा फोटो सम्मान प्रतियोगिता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया: महिलाओं की पारंपरिक संस्कृति, श्रद्धा और भारतीय परिवारिक मूल्यों को सम्मान देने के उद्देश्य से जीएस न्यूज़ द्वारा “सुहाग के रंग – वट सावित्री संग” मोबाइल फोटो सम्मान प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आगामी 16 मई 2026 को आयोजित होगी, जिसमें महिलाएं वट सावित्री पूजा से जुड़ी अपनी विशेष तस्वीरें भेजकर भाग ले सकेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को एक साझा मंच देना है, ताकि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सुहाग पर्व की खूबसूरती को सम्मान मिल सके। खास बात यह है कि इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रोफेशनल कैमरे की आवश्यकता नहीं होगी। केवल मोबाइल से ली गई ओरिजिनल फोटो ही स्वीकार की जाएगी। […]