Tag Archives: naugachia news

NAUGACHIA : मध्य विद्यालय काशीमपुर कदवा में बाल संसद चुनाव संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय काशीमपुर कदवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद चुनाव उत्साह, अनुशासन और लोकतांत्रिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस बार विद्यालय प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से ईवीएम ऐप के माध्यम से मतदान कराया, जिससे छात्र-छात्राओं में तकनीक को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय में कक्षा 3 से 8 तक के कुल 256 विद्यार्थियों में से 215 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसे विद्यालय प्रशासन ने उत्साहजनक बताया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। चुनाव में स्वीकृति कुमारी को प्रधानमंत्री चुना […]

NAUGACHIA : तेतरी जीरो माइल के पास सीएनजी टेंपो पलटा, चार यात्री घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

चालक पर मोबाइल में रील देखने का आरोप, दो की हालत गंभीर नवगछिया : नवगछिया के तेतरी जीरो माइल के समीप सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरा एक सीएनजी टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में टेंपो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से एक घायल को बेहतर इलाज के लिए दो घायलों को […]

NAUGACHIA: कठेला में युवक की हत्या पर भड़के आज़ाद हिंद मोर्चा अध्यक्ष ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत कठेला मोदी टोला निवासी कन्हैया मोदी (26 वर्ष) की हत्या के बाद आज़ाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष भाई राजेन्द्र यादव सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष करने का आश्वासन दिया। राजेन्द्र यादव ने बताया कि कन्हैया मोदी अपनी भांजी की शादी में शामिल होने बेगूसराय गए हुए थे। वहां से लौटने के बाद 9 मई की रात करीब 9:30 बजे भोजन करने के बाद घर के सामने सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान कुछ अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और रंगदारी की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि […]

NAUGACHIA : बारात में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर घायल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

गोसाईगांव मोड़ के पास चारपहिया वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, परिवार में मचा कोहराम नवगछिया थाना क्षेत्र के गोसाईगांव मोड़ के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बारात जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की गयी। मृतक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फुलकिया निवासी बोधनारायण मंडल उर्फ बोधी मंडल के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल युवकों की पहचान गांव के […]

NAUGACHIA : पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र ने ग्रहण किया पदभार, 15 मई को बिहपुर में होगा स्वागत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : बिहार सरकार के नवनियुक्त पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र ने सोमवार को पटना स्थित मंत्रालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पूर्व उन्होंने कार्यालय कक्ष में पूजा-अर्चना कर कार्यारंभ किया। पदभार ग्रहण के बाद एनडीए नेताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर प्रो. गौतम, प्रभुनंदन चौधरी, उत्तम कुमार, दिनेश यादव, अजय उर्फ माटो, ब्रजेश चौधरी, बाल्मिकी मंडल, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के नवगछिया पुलिस जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि मंत्री बनने के बाद इं. शैलेंद्र 15 मई को पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र बिहपुर पहुंचेंगे। सतीशनगर एनएच-31 पर विधानसभा क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं […]

NAUGACHIA : टोटो पलटने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बांस लेकर टोटो से जा रहा था युवक, परिवार में मचा कोहराम नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान छोटी परबत्ता निवासी रंजीत कुमार दास, पिता प्रकाश दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे रंजीत कुमार दास टोटो वाहन से बांस लेकर  जा रहे थे। इसी दौरान जीरो माइल एनएच 31 महदतपुर के समीप टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रंजीत कुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज […]

NAUGACHIA : सुल्तानगंज नगर सभापति राजकुमार गुड्डू एवं ईओ कृष्ण भूषण के निधन पर भाजपा नेता ने जताया शोक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण के असामयिक निधन पर नवगछिया भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुकेश राणा ने कहा कि दोनों का असामयिक निधन समाज और प्रशासन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि राजकुमार गुड्डू एक कर्मठ, जुझारू एवं समाज के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे, जो हमेशा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि राजकुमार गुड्डू ने अपने कार्यकाल में जनता के बीच विशेष पहचान बनाई थी और उनके निधन से सुल्तानगंज सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण को लेकर मुकेश राणा ने कहा कि वे […]

Noimg

NAUGACHIA : निलंबन मुक्त करने की मांग को लेकर चौकीदार ने एसपी को दिया आवेदन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के रघुनीटोला निवासी चौकीदार अनुपलाल पासवान ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को आवेदन देकर निलंबन मुक्त करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में अनुपलाल पासवान ने कहा है कि 12 मार्च 2025 को किरण देवी द्वारा उनके खिलाफ एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला पूरी तरह निराधार है और बिना निष्पक्ष जांच के उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। चौकीदार अनुपलाल पासवान ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि निलंबन के कारण उनके परिवार को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नौकरी से निलंबित होने के बाद परिवार की आजीविका प्रभावित […]

Noimg

NAUGACHIA : बॉल बैडमिंटन संघ ने मंत्री राम कृपाल यादव को दी बधाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

खेल और खिलाड़ियों के विकास में सहयोग का दिया आश्वासन नवगछिया  : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव को मंत्री बनने पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, संयोजक डॉ. अरुण दयाल, आजीवन सदस्य पुष्कर देव, शिशुपाल राय एवं डॉ. गौतम गांघी ने संयुक्त रूप से मंत्री राम कृपाल यादव को बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने कहा कि राम कृपाल यादव हमेशा से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री बनने के बाद भी वे खेल प्रतिभाओं को आगे […]

NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस जिला के दोनों मंत्रियों को भाजपा नेताओं ने दी बधाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पथ निर्माण और ऊर्जा मंत्री बनने पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी नवगछिया  : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इं. कुमार शैलेंद्र को बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री तथा गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक शैलेस कुमार उर्फ बूलो मंडल को ऊर्जा मंत्री बनाए जाने पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भाजपा नेता टिंकू मंडल एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवगछिया द्रौपदी मंडल ने दोनों मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता टिंकू मंडल ने कहा कि भागलपुर जिले से लगातार दो विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क, बिजली एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी और […]