Tag Archives: naugachia news

Noimg

NAUGACHIA: नवगछिया में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, स्टेडियम निर्माण की मांग सौंपी ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का सोमवार को नवगछिया आगमन हुआ, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका फूल-मालाओं और अंगवस्त्र के साथ भव्य स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मंत्री ने नवगछिया में स्वीकृत स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में संबंधित खेल पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेडियम निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर, गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए […]

Noimg

NAUGACHIA: भाजपा स्थापना दिवस पर निकली भव्य रैली, चिकित्सक डॉ. बी पी सिंह ने ली पार्टी की सदस्यता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय क्षेत्र में उत्साह और जोश के साथ भव्य जुलूस एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और पूरे शहर में राष्ट्रवादी नारों के साथ माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय गोपाल गौशाला से निकाली गई भव्य रैली के साथ हुई। जुलूस में मोटरसाइकिल और बड़े वाहनों का लंबा काफिला शामिल था। सबसे आगे एक पिकअप वाहन चल रहा था, जिस पर भाजपा का स्थापना दिवस से संबंधित बैनर, पोस्टर और झंडे लगाए गए थे। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से देशभक्ति और पार्टी के गीत बजाए जा रहे थे। यह रैली महाराज जी चौक […]

Noimg

NAUGACHIA : तेलिहारी डिमाहा विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार का निधन, शिक्षा जगत में शोक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय तेलिहारी डिमाहा में कार्यरत प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार का शनिवार देर रात हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग एवं स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिथिलेश कुमार शिक्षक संगठन के सक्रिय सदस्य थे तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके असामयिक निधन को गोपालपुर प्रखंड के शिक्षा विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक उनके निधन से मर्माहत हैं। वे अपने पीछे चार पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलते ही कई शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि देने वालों […]

Noimg

NAUGACHIA: बनिकपुर हाल्ट के पास रेलवे जमीन पर पौधरोपण कार्य रुका, आरपीएफ ने रोकी जेसीबी खुदाई ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया-कटरिया रेलखंड के बनिकपुर हाल्ट के पास रेलवे की खाली जमीन पर जेसीबी मशीन से खुदाई कर पौधरोपण की तैयारी का मामला सामने आया। रेलवे के दूरसंचार केबल कटने की आशंका के चलते रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्य को तुरंत रोक दिया। सूचना के अनुसार, रविवार को लगभग 11:48 बजे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर और वरीय प्रशाखा अभियंता दूरसंचार, कटिहार को खबर मिली कि बनिकपुर हाल्ट के समीप जेसीबी से खुदाई की जा रही है। इस पर आरपीएफ पोस्ट नवगछिया के निरीक्षक प्रभारी मुन्ना कुमार पासी और दूरसंचार विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि बिहार सरकार की योजना के तहत वन विभाग रेलवे की खाली जमीन पर पौधरोपण कर रहा था। इसके लिए […]

Noimg

NAUGHCHIA: घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में धूमधाम से संपन्न हुआ आठवां श्याम वार्षिकोत्सव

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में आयोजित आठवां श्याम वार्षिकोत्सव दो, चार एवं पांच अप्रैल को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय महोत्सव का समापन रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों और भजन संध्या के साथ हुआ। महोत्सव के दौरान रविवार को आयोजित लड्डू गोपाल ड्रेस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समाज की महिलाओं ने अपने-अपने लड्डू गोपाल को आकर्षक व पारंपरिक परिधानों में सजाकर झांकियों के साथ खाटू श्याम दरबार में प्रस्तुत किया। मनमोहक झांकियों को देखकर श्याम भक्त भाव-विभोर हो उठे। किसी ने बाबा के मंदिर की भव्य झांकी तैयार की तो किसी ने बैलगाड़ी सवारी सहित बाबा के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन कराया। नृत्य-नाटिका के माध्यम से भी श्रद्धालुओं ने बाबा को रिझाया। […]

Noimg

NAUGHCHIA: कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । खरीक थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान तुलसीपुर निवासी दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नियमित गश्ती अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में खरीक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत […]

Noimg

NAUGACHIA: नवगछिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का उद्घाटन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। भाजपा जिला नवगछिया के ग्रामीण उत्तर क्षेत्र में पचगछिया टोला कदवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का उद्घाटन समारोह दीप प्रज्वलन और राष्ट्र गीत से हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन और राजनीतिक दृष्टिकोण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षकों ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास, कार्यप्रणाली, विकास की रणनीतियां, सोशल मीडिया का प्रभाव, बूथ स्तरीय कमेटियों की भूमिका और प्रधानमंत्री की मन की बात के विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से प्रेरित सशक्त संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाना है। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ नेता और गणमान्य […]

Noimg

NAUGACHIA: जमीन विवाद में भाइयों ने किया जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार, अन्य फरार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड संख्या छह में जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक झगड़े में गोपाल कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घायल गोपाल कुमार झा ने बताया कि उनके भाई मिथुन झा और सोनू झा अपनी पत्नियों के साथ जबरन घर में घुस आए और जमीन को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान धारदार हथियार से सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार मारपीट के दौरान हमलावरों ने घर में रखे करीब दो लाख रुपये भी लूट लिये। घटना के बाद परिजनों […]

Noimg

NAUGACHIA: नवगछिया में चोरों का तांडव: एक ही रात तीन दुकानों के ताले टूटे, लोगों में आक्रोश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में रंगरा थाना और नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक पर 4 अप्रैल की रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित दुकानदारों में निरंजन यादव, शिवनंदन यादव और मुकेश पासवान शामिल हैं। तीनों दुकानदार रोज की तरह अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन शनिवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर का सामान गायब था। बताया गया कि […]

Noimg

NAUGACHIA: नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्यशैली पर उठे सवाल, वायरल हुआ हथकड़ी वाला वीडियो || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्यशैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद पैदा हो गया है। वायरल वीडियो में सिंग्नल केबल चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के हाथ में खुलेआम हथकड़ी थमाते हुए दिखाया गया है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, नवगछिया रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास केबल तार चोरी को लेकर पिछले महीने आरपीएफ थाना में मामला दर्ज कराया गया था। सिग्नल विभाग के कनिष्ठ अभियंता के आवेदन पर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा 174 (सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में कुरसेला थाना क्षेत्र इंदिरा ग्राम निवासी अभिषेक कुमार झा को दो दिन पूर्व हिरासत में […]