Tag Archives: naugachia news

Noimg

ट्रक से 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई||| GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल 1779 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है, जिसे ट्रक के डाला में छिपाकर रखा गया था। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-31 स्थित ज्योति पेट्रोल पंप के समीप एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी जांच शुरू की। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखे गए 198 कार्टून में बंद कुल 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने […]

Noimg

गंगा में डूबे किशोर समेत दो लोगों का शव 40 घंटे बाद बरामद, क्षेत्र में शोक|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे किशोर समेत दो व्यक्तियों का शव घटना के करीब 40 घंटे बाद तीसरे दिन शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। दोनों के शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम गंगा घाट पर स्नान के दौरान पैर फिसल जाने से अररिया और सहरसा के रहने वाले दो लोग गहरे पानी में चले गए थे और डूब गए। घटना के बाद से ही परबत्ता थाना पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार शव की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दोनों शव महादेवपुर गंगा घाट से कुछ […]

Noimg

24 घंटे से चल रहे रामायण पाठ का हुआ समापन, हवन-पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ आयोजन|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर (नया टोला) स्थित प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर में हनुमत् जयंती के अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखण्ड रामायण पाठ आज विधिवत रूप से संपन्न हो गया।अखण्ड रामायण पाठ के समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूर्णाहुति की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर रामनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।समापन के अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मी नृसिंह एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजन समिति के अनुसार, हनुमत् जयंती पर अखण्ड रामायण पाठ का विशेष महत्व होता […]

Noimg

पं॰ नन्द लाल तिवारी बने सनातन बोर्ड परिषद के सह को-आर्डिनेटर ||| GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।नवगछिया निवासी पं॰ नन्द लाल तिवारी को सनातन बोर्ड परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। परिषद द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें नवगछिया प्रखण्ड के सह को-आर्डिनेटर पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति पत्र बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री/को-ऑर्डिनेटर देवानंद मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। पत्र में पं॰ नन्द लाल तिवारी को संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है। परिषद ने उम्मीद जताई है कि पं॰ नन्द लाल अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और सनातन बोर्ड परिषद के विचारों को समाज के बीच व्यापक रूप से प्रचारित करेंगे। इसके साथ ही वे संगठन में अधिक से अधिक लोगों को […]

Noimg

नवगछिया के खरीक में दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर — दो घंटे तक सड़क जाम ||| GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और मिनी ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक गिट्टी लादकर नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रहा था, जबकि सामने से आ रही मिनी ट्रक खगड़िया से नवगछिया की दिशा में आ रही थी, तभी दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। […]

बबलू झा को गोली मारने के मामले में एक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ ||GS NEWS

Uncategorizedनवगछियानवगछिया नगर परिषदभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के सिमरा में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बबलू झा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घायल बबलू झा का मंगलवार को भागलपुर के डॉ. एन. के. यादव के नर्सिंग होम में ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाल दिया गया। घायल बबलू झा की पत्नी ने बताया कि घटना के दिन उनके पति ने चाय बनाने को कहा था। चाय पीने के बाद तीन लोग मोटरसाइकिल से घर पहुंचे और विवाद सुलझाने की बात करने लगे। बातचीत के दौरान वे धीरे-धीरे उनके पति को घर के बाहर ले गए और अचानक पीठ में गोली मारकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो […]

Noimg

NAUGACHIA में बोले Prashant Kishore  – बिहार के स्कूलों से खिचड़ी बंट रही है और कॉलेज से डिग्री, पढ़ाई कहीं नहीं हो रही है, नीतीश आ जाएं या तेजस्वी, आपके बच्चे को कोई कलेक्टर नहीं बना सकता || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरराजनीतिManjusha Mishra0

युवाओं ने निकाली बाइक रैली, भारी संख्या में जुटी भीड़ नवगछिया : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर का 13 जून को भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिले के 16 प्रखंडों से हजारों लोग आए। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रशांत किशोर के स्वागत में भागलपुर-नवगछिया के सड़कों पर भारी संख्या में वाहनों की लंबी कतार दिखी। भागलपुर की धरती पर प्रशांत किशोर का फूलों की माला और ढोल-बाजे के साथ “जय बिहार जय जय बिहार” नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं, नवगछिया अनुमंडल के पीके यूथ क्लब के […]