Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: शराब के नशे में पत्नी व परिजनों से मारपीट, खरीक पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में शराब के नशे में पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की चिकित्सकीय जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को पीड़िता ने खरीक थाना में सूचना दी कि उसके पति दिनेश सिंह, निवासी तेलघी, शराब के नशे में घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले […]

Noimg

Naugachia: कोसी कटाव के मुहाने पर कोरचक्का के 500 परिवार, पांच वर्षों में 200 परिवार हो चुके हैं विस्थापित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के कोरचक्का गांव में कोसी नदी का बढ़ता जलस्तर एक बार फिर सैकड़ों परिवारों की चिंता का कारण बन गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही गांव के किनारे कटाव शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटाव निरोधी कार्य नहीं कराया गया तो इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर-बार छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वर्तमान में करीब 500 परिवार कटाव के मुहाने पर जीवन गुजार रहे हैं और हर दिन भय के साये में रह रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अमलेंदु अमल ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में कोसी नदी के कटाव से करीब 200 परिवार विस्थापित हो चुके हैं। इन परिवारों को अपना […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया पुलिस का विशेष अभियान जारी, विभिन्न थाना क्षेत्रों से नौ वारंटी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस जिला नवगछिया द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग मामलों के नौ वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी खीरका यादव को इस्तेहार वारंट के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं गोपालपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हरनाचक निवासी विन्देश्वरी मंडल, सिंघिया मकंदपुर निवासी अमित कुमार तथा डुमरिया निवासी त्रिभुवन मंडल उर्फ कोको मंडल को न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में बिहपुर थाना पुलिस ने मिल्की निवासी मो. नौशाद एवं मो. शमशाद, अमरपुर निवासी अमन महतो उर्फ […]

Noimg

Naugachia: बीसीए विभाग का 29वां स्थापना दिवस एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। जी.बी. कॉलेज, नवगछिया के बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग द्वारा सोमवार को 29वें स्थापना दिवस सह प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026–29) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में बीसीए एक अत्यंत महत्वपूर्ण, तकनीक आधारित एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम है। सूचना प्रौद्योगिकी के तेजी से बढ़ते क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, तकनीकी दक्षता, नवाचार और सतत अध्ययन को अपनाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया। बीसीए […]

Noimg

Naugachia: लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, साइबर कांड में नवगछिया पुलिस की कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। लॉटरी का झांसा देकर साइबर ठगी करने के मामले में नवगछिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी साइबर थाना में दर्ज कांड के अनुसंधान के दौरान की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 दिसंबर 2025 को वादी अखिलेश कुमार रजक ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि गौतम कुमार एवं उसके दो अन्य सहयोगियों ने उन्हें लॉटरी लगने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन का उपयोग कर बैंक खाते से राशि की निकासी कर ली तथा कुछ नकद रुपये भी ठग लिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले का […]

Noimg

Naugachia: तीसरी बार जान से मारने की कोशिश का आरोप, एसपी से सुरक्षा की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: सिमरा वार्ड-6 निवासी नीतिश झा उर्फ बबलू झा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के राजीव मंडल पर तीसरी बार जान से मारने की कोशिश और लगातार धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई की रात एक भोज के दौरान आरोपी ने कथित रूप से हथियार तानकर जान से मारने की धमकी दी, हालांकि मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से वे बच गए। पीड़ित ने आरोपी पर पूर्व में गोलीबारी करने का भी आरोप लगाते हुए सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। DESK2026

Noimg

Naugachia: दर्शनीयाघाट पर दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबे छात्र का शव अगले दिन बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव स्थित दर्शनीयाघाट पर रविवार को गंगा नदी में डूबे 10 वर्षीय छात्र का शव सोमवार सुबह घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। मृतक की पहचान तिनटंगा करारी निवासी रंजीत मंडल के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। वह कक्षा पांच का छात्र था। परिजनों के अनुसार, विकास प्रतिदिन की तरह रविवार को मवेशी चराने गंगा तट पर गया था। इसी दौरान दर्शनीयाघाट पर उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह नदी की तेज धारा में डूब चुका था। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस […]

Noimg

Naugachia: साइकिल चोरी मामले का खुलासा, ढोलबज्जा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो साइकिल बरामद किए- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना पुलिस ने साइकिल चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो साइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंसूरी टोला निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मॉडर्न स्कूल के समीप ग्रामीणों ने साइकिल चोरी के संदेह में एक युवक को पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही ढोलबज्जा थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि 10 जुलाई को मॉडर्न स्कूल के समीप से एक साइकिल चोरी हुई थी, जिसमें पकड़े गए […]

Noimg

Naugachia: एसपी वैभव शर्मा ने नवगछिया बाजार का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने रविवार की संध्या नवगछिया बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार में आम लोगों की सुविधाओं का भी अवलोकन किया तथा पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान एसपी ने बाजार में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाजार क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात बनाए रखना […]

Noimg

Naugachia: जमुनिया पंचायत भवन हत्याकांड का तीन दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, परिजनों में आक्रोश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी की निर्मम हत्या के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। घटना के उद्भेदन में हो रही देरी को लेकर मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है। वहीं स्थानीय लोगों में भी कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई की रात निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में कार्यरत मुंशी ब्रजेश कुमार यादव की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। मृतक नवगछिया प्रखंड के कदवा पंचायत स्थित आश्रमटोला का निवासी था। घटना की सूचना मिलने के बाद परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच […]