Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग समेत दो अपहृताएं बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दोनों मामलों में अपहृताओं को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पहले मामले में 27 अप्रैल 2024 को परबत्ता थाना में एक व्यक्ति ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसकी भांजी को गुलशन कुमार शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या-77/24 दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। वहीं लगातार फरार चल रहे आरोपी गुलशन कुमार, पिता स्वर्गीय ब्रह्मदेव यादव, निवासी बरियारपुर, जिला मुंगेर को 12 जुलाई 2026 को […]

Noimg

Naugachia: चोरी गए मोबाइल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया खुलासा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी गए मोबाइल फोन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को प्रकाश राम ने नवगछिया थाना में सूचना दी कि अज्ञात चोरों ने उनके पिता का मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस हरकत में आई और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिश कुमार (पिता- मुकुंद रजक), निवासी छोटी परबत्ता, थाना इस्माईलपुर, जिला भागलपुर, अभय कुमार (पिता- हरेराम कुमार) तथा अमन […]

Noimg

Naugachia: राहगीरों को हथियार दिखाकर धमका रहा युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व बाइक बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। झंडापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को झंडापुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक पीले रंग के डिब्बे में हथियार लेकर बांध की ओर से जयरामपुर की तरफ जा रहा है तथा राहगीरों को हथियार दिखाकर डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तेलघी टोला जयरामपुर स्थित पुलिया के पास वाहन […]

Noimg

Naugachia:गोपालपुर डिग्री कॉलेज तिरासी में स्थापित करने की मांग, ग्रामीणों ने की आमसभा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर रविवार को सुकटिया बाजार पंचायत के तिरासी गांव में ग्रामीणों की एक आमसभा आयोजित की गई। बैठक में तिरासी एवं सुकटिया बाजार पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर डिग्री कॉलेज तिरासी में स्थापित करने की मांग उठाई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि यदि डिग्री कॉलेज की स्थापना तिरासी गांव में की जाती है तो आसपास के कई गांवों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीण प्रभु कुमार ने कहा कि जिस स्थान पर वर्तमान में डिग्री कॉलेज प्रस्तावित है, वहां पहले से ही लगभग तीन किलोमीटर की परिधि में एक डिग्री कॉलेज संचालित है। ऐसे में […]

Noimg

Naugachia: शराब के नशे में पत्नी व परिजनों से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निलेश कुमार, पिता विजय चौधरी, निवासी नवटोलिया नारायणपुर, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, डायल-112 पर एक महिला ने सूचना दी कि उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचकर उसके साथ तथा अन्य परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर खरीक थाना के हवाले कर दिया। आरोपी के विरुद्ध खरीक थाना में बिहार मद्य […]

Noimg

Naugachia: शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को नवगछिया पुलिस ने किया गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। DESK2026

Noimg

Naugachia: अंचल अधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुतला दहन कर स्थानांतरण की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया प्रखंड के जमुनिया चौक पर रविवार को ग्रामीणों ने नवगछिया के अंचल अधिकारी संतोष कुमार सुमन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और अंचल अधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक अंचल अधिकारी का नवगछिया से स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। साथ ही, पूरे प्रखंड के लोगों की ओर से नवगछिया अंचल कार्यालय में तालाबंदी करने की भी योजना बनाई जा रही है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रजनीकांत सिंह, राजीव […]

Noimg

Naugachia: स्व. सुधा देवी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच हुआ निःशुल्क भोजन वितरण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : बाबा गणिनाथ सेवा समिति, नवगछिया द्वारा संचालित जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण अभियान के तहत रविवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य डॉ. पंकज कुमार साह की पत्नी स्वर्गीय सुधा देवी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति एवं आत्मा की शांति के लिए किया गया। इस अवसर पर उनके परिजनों ने जरूरतमंदों को भोजन वितरण में सहयोग प्रदान कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सुधा देवी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। भोजन […]

Noimg

Naugachia: ननिहाल का स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत – ख्वाइश शर्मा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ ख्वाइश शर्मा का नवगछिया में भव्य नागरिक अभिनंदन नवगछिया : जर्मनी में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश, बिहार और नवगछिया का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय राइफल निशानेबाज़ ख्वाहिश शर्मा का रविवार को नवगछिया के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती के सभागार में भव्य नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं खेल संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में ख्वाइश शर्मा का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उनके ननिहाल पक्ष के परिजनों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, शिक्षाविद, खेल प्रेमी एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का […]

Noimg

Naugachia:’सेवा श्री’ के कार्यक्रम में शामिल हुईं नवगछिया की नतिनी अंतरराष्ट्रीय शूटर ख्वाहिश शर्मा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सामाजिक संस्था सेवा श्री द्वारा प्रत्येक शनिवार की भांति नवगछिया बस स्टैंड परिसर में आयोजित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में इस बार विशेष आकर्षण नवगछिया की नतिनी एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर ख्वाहिश शर्मा रहीं। अपने ननिहाल नवगछिया पहुंचीं ख्वाहिश शर्मा ने महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में मामा श्रीधर कुमार, मामी जयश्री , छोटी बहन श्रेया खंडेलवाल व शाश्विका श्री, संतोष गुप्ता, अरुण मवंड़िया के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई । उनोहनें वितरण में सहभागिता की और स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात की। ननिहाल के लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने विशेष खुशी और अपनापन व्यक्त किया। हाल ही में जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर ख्वाहिश शर्मा ने नवगछिया, बिहार और पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने एलिमिनेशन राउंड […]