Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: झंडापुर थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने शनिवार को झंडापुर थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अनुसंधान में तेजी लाने तथा आम जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव तथा विभिन्न अभिलेखों और पंजियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सभी पंजियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि […]

Noimg

Naugachia: रंगरा और तिनटंगा दियारा में अलग-अलग डिग्री कॉलेज खोलने की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नवगछिया के जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने बिहार के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भागलपुर जिले के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत रंगरा एवं तिनटंगा दियारा दोनों स्थानों पर अलग-अलग डिग्री कॉलेज स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और छात्रों के हितों को देखते हुए दोनों स्थानों पर उच्च शिक्षण संस्थान की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि रंगरा चौक प्रखंड कोसी और गंगा नदी से घिरा एक विस्तृत ग्रामीण एवं दियारा क्षेत्र है। बाढ़ के दौरान प्रखंड की कई पंचायतों का मुख्यालय से संपर्क लगभग तीन महीने तक पूरी तरह कट जाता है, जिससे विद्यार्थियों […]

Noimg

Naugachia: 303.75 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो व बाइक जब्त; ₹91,720 नकद बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । पुलिस जिला नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 303.75 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो और लाइनर के रूप में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपितों के पास से 91,720 रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि झल्लूदास टोला से मकंदपुर चौक की ओर उजले रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन […]

Noimg

Naugachia: युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत; गांव में पसरा मातम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र स्थित दुधैला गांव में शुक्रवार को एक युवक ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गोली युवक के दाहिने कान के पास कनपटी पर लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल –घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना के बाद से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। शव […]

Noimg

Naugachia: इस्माईलपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, जिला परिषद अध्यक्ष ने व्यवस्था सुधार के दिए सख्त निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने शुक्रवार सुबह इस्माईलपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और कई अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने उपस्थिति पंजी एवं स्टाफ रजिस्टर की गहन जांच की। जांच में बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था में खामियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सात दिनों के भीतर हर हाल में बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीन को दुरुस्त कराया जाए, ताकि सभी कर्मियों की उपस्थिति नियमित एवं पारदर्शी ढंग से दर्ज हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज […]

Noimg

Naugachia: छात्रहित सर्वोपरि, परीक्षा रद्द करने के बजाय दोषियों पर हो कार्रवाई : एबीवीपी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जी.बी. कॉलेज की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नवगछिया नगर इकाई ने जी.बी. कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्रा द्वारा वीडियो बनाए जाने की घटना के बाद परीक्षा रद्द किए जाने की चर्चाओं का विरोध करते हुए छात्रहित में परीक्षा निरस्त नहीं करने की मांग की है। परिषद ने कहा कि यदि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, लेकिन हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इसी मांग को लेकर एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने जी.बी. कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि किसी एक छात्र या परीक्षा […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया की बेटी साक्षी भारती बनीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी, ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने किया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया की बेटी साक्षी भारती ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (Rural Development Officer) बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं मुख्य प्रशिक्षक जेम्स फाइटर के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने साक्षी भारती का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए साक्षी भारती ने खिलाड़ियों और युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि हर दिन अपना लक्ष्य तय करें और उसी दिन उसे पूरा करने […]

Noimg

Naugachia: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण कर लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवगछिया नगर इकाई द्वारा ध्वजारोहण एवं संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष ओम सिंह एवं नगर मंत्री शुभम कुमार ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी बिहार प्रदेश के राष्ट्रीय कला मंच संयोजक विश्वास वैभव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। तब से संगठन छात्र शक्ति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और व्यक्तित्व निर्माण के कार्य में निरंतर जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि परिषद ‘ज्ञान, शील और एकता’ के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए देशभर […]

Noimg

Naugachia: टॉप-10 का इनामी अपराधी छोटू यादव गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया को बड़ी सफलता मिली है। टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल ₹5,000 के इनामी कुख्यात अपराधी संतोष कुमार यादव उर्फ छोटू यादव को STF के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। वह लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी और निगरानी कर रही थी। तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर 7 जुलाई को की गई कार्रवाई में परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध परबत्ता थाना में लूट एवं आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। […]

Noimg

Naugachia: डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर बिहार में अव्वल रहा भाजपा नवगछिया, कार्यकर्ताओं को दी गई बधाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला इकाई नवगछिया की ओर से भागलपुर नागरिक परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिक परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार तथा सदस्य कौशल जायसवाल, दिनेश सिंह और पुलकित सिंह निषाद का अंगवस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मान किया गया। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिला महामंत्री मुरारीलाल चिरानिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू पासवान, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा तथा मंडल अध्यक्ष रंजीत झा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में […]