Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: तीन महीने से लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही मां, एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की रहने वाली जूली देवी ने अपने 15 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की सकुशल बरामदगी को लेकर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए आवेदन में जूली देवी ने बताया कि उनका पुत्र दीपक कुमार 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 12 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित […]

Noimg

Naugachia: जीरोमाइल चौक पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दो दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारी दुकानें हटाई गईं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एसडीओ रोहित कर्दम के नेतृत्व में कार्रवाई,जारी रहेगा अभियान; अगला निशाना होगा मकनपुर चौक नवगछिया के जीरोमाइल चौक पर बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए दो दर्जन से अधिक अवैध दुकानों और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया। अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम के नेतृत्व में नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने बताया कि कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा लगातार माइकिंग कर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील भी की गई थी। निर्धारित समय बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया पुलिस केंद्र में 12 नवप्रोन्नत एएसआई का पीपिंग सेरेमनी के साथ हुआ सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एसपी वैभव शर्मा ने कंधों पर लगाए स्टार, कहा— पदोन्नति सम्मान के साथ बढ़ी जिम्मेदारी का भी प्रतीक नवगछिया पुलिस केंद्र में मंगलवार को 12 नवप्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) के सम्मान में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सभी नवप्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर नए रैंक के स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का भी संकेत है। उन्होंने नवप्रोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे ईमानदारी, अनुशासन, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन के […]

Noimg

Naugachia: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों पर संचालित अवैध आरा मिल सील, कीमती लकड़ियां व मशीनें जब्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर वन प्रमंडल के निर्देश पर सोमवार को अवैध आरा मिलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर दो स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने कजरैली एवं सजौर थाना पुलिस के सहयोग से भागलपुर वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित आरा मिलों को जब्त किया। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने सुल्तानगंज वन परिसर अंतर्गत नाथनगर प्रखंड के समौनी मोड़ तथा शाहकुंड प्रखंड के मलिकपुर हटिया में संचालित अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई की। इस दौरान आरा मिल से संबंधित मशीनें, आरी ब्लेड तथा अवैध रूप से काटी गई शीशम और सागवान सहित अन्य कीमती लकड़ियां जब्त की गईं। वन विभाग ने […]

Noimg

Naugachia: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में आज ‘वकालत’ की परीक्षा, 96 दावेदारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में होगी बंद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ (डीबीए) की नई प्रबंध कार्यकारिणी (2026-28) के गठन के लिए बुधवार को होने वाला मतदान सिर्फ पदाधिकारियों के चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह अधिवक्ताओं की नई नेतृत्व टीम पर भरोसे की भी परीक्षा होगी। अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी सदस्य तक विभिन्न पदों के लिए कुल 96 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक नजरें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद के मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां कांटे की टक्कर की चर्चा पूरे बार परिसर में है।सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन पदाधिकारी मुहम्मद सम्सउद्दीन के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनुभवी अधिवक्ताओं को भी चुनाव संचालन की […]

Noimg

Naugachia: 8 महीने से नहीं पढ़ी गई मैथिली, अब छात्रों- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ने खोला मोर्चा; 15 दिन का अल्टीमेटम प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के टी.एन.बी. महाविद्यालय में मैथिली विषय की पढ़ाई पिछले आठ महीनों से ठप होने का मामला अब छात्रों के आंदोलन का रूप लेने लगा है। शिक्षकों की कमी और शैक्षणिक अव्यवस्था से नाराज छात्रों ने मंगलवार को बहुजन स्टूडेंट यूनियन (बिहार) के नेतृत्व में महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्राचार्य को मांगपत्र सौंपा।संगठन का आरोप है कि लगातार आवेदन और शिकायतों के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने शिक्षकों की नियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परीक्षा की तैयारी भी संकट में पड़ गई है।बहुजन स्टूडेंट यूनियन (बिहार) के संयोजक एवं […]

Noimg

Naugachia: रंगरा पुलिस ने पांच किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया।रंगरा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 5.078 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति नवगछिया से सिमरिया की ओर गांजा की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर रंगरा थाना पुलिस ने रंगरा चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से 5.078 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिमरिया निवासी कृष्णा कुमार एवं लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई […]

Noimg

Naugachia: घर के आगे गंदा पानी बहाने के विवाद में मां-बेटे से मारपीट, एक की हालत गंभीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर गांव में घर के आगे गंदा पानी बहाने के विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा मां-बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान चोरहर निवासी शंकर साह की पत्नी सोनी देवी एवं उनके पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने बिट्टू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायल बिट्टू कुमार ने आरोप लगाया कि घर के सामने गंदा पानी बहाने का विरोध करने पर पड़ोसी चुन्ना महतो, सीको महतो एवं सागर महतो ने लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर उन्हें […]

Noimg

Naugachia: सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जमीन विवाद और आवास योजना की शिकायतें रहीं प्रमुख- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया ।जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को गोपालपुर प्रखंड की तिनटंगा करारी एवं सुकटिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। शिविर में सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता से संबंधित प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने एक-एक आवेदन की सुनवाई करते हुए मामलों के शीघ्र एवं नियमानुसार निष्पादन का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। बांसकी मंडल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुदूर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अधिकारियों को सौंपा। […]

Noimg

Naugachia: 30 लाख रुपये मूल्य की 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व नकदी बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परबत्ता थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये मूल्य की 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बाइक तथा 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर स्मैक की खेप लेकर खगड़ा चौक से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और खगड़ा चौक पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर उस पर सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान […]