Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: 100 करोड़ की कटावरोधी योजना का उड़नदस्ता टीम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता परखी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । गंगा एवं कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच इस्माइलपुर-गोपालपुर बिंदटोली तटबंध पर लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे बाढ़ सुरक्षा एवं कटावरोधी कार्यों का मंगलवार को जल संसाधन विभाग की पटना मुख्यालय से आई उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं विभागीय मानकों के अनुपालन की विस्तृत जांच की। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता ई. मुकेश कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने स्पर संख्या-8 से स्पर संख्या-9 के बीच लगभग 740 मीटर लंबाई में चल रहे बोल्डर एप्रन, बोल्डर स्लोप पिचिंग तथा लोहा शीट पाइलिंग कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कटावरोधी कार्यों को […]

Noimg

Naugachia: खरीक थाना पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के खरीक थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के नवादा निवासी रवि रंजन कुमार उर्फ जोगेश्वर मंडल एवं राधे मंडल के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध नवगछिया व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत था। पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। DESK2026

Noimg

Naugachia: एनएच-31 पर सड़क हादसे में 21 वर्षीय महिला गंभीर घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान जीरोमाइल निवासी बबलू कुमार की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रानी देवी अपने पति के साथ बाइक से ससुराल से मायके जा रही थीं। इसी दौरान एनएच-31 पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को अपनी कार से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महिला के भाई योगेश कुमार ने बताया कि हादसा बाइक के अनियंत्रित होने […]

Noimg

Naugachia: झंडापुर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। झंडापुर थाना पुलिस ने वर्ष 2023 के चर्चित फायरिंग मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2023 को रोहित कुमार ने झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रमन कुमार यादव सहित सात-आठ अन्य लोग उनके केले के खेत से केला काट रहे थे। विरोध करने पर सभी आरोपित हथियारों से लैस होकर उनके ऊपर फायरिंग करने लगे। इस मामले में झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था। जांच के दौरान पूर्व में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी […]

Noimg

Naugachia: आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास विफल, एक आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने भवानीपुर बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में चोरी के प्रयास को विफल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि 6 जुलाई की रात गोपाल पोद्दार ने भवानीपुर गश्ती दल को सूचना दी कि दो अज्ञात व्यक्ति एक आभूषण दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बाजार में तैनात बिट पुलिस एवं गश्ती दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा निवासी गांधी यादव के रूप में हुई […]

Noimg

Naugachia: एनएच-31 पर ट्रक के गुप्त तहखाने से 443.520 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया।भवानीपुर चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक के गुप्त तहखाने से 443.520 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक डीसीएम ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें बनाए गए गुप्त तहखाने से विभिन्न ब्रांडों की कुल 443.520 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेगूसराय निवासी ट्रक चालक अमन कुमार और स्टाफ सौरव कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब की […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का छात्र, महिला एवं युवा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया में सोमवार को की 125वीं जयंती एवं स्मरण पक्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से छात्र, महिला एवं युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का आदर्श आज […]

Noimg

Naugachia: डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में आमरण अनशन पांचवें दिन जारी, अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने का दावा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रंगरा में कॉलेज यथास्थान संचालित करने की मांग पर छात्र-ग्रामीण अड़े, आंदोलन तेज करने की चेतावनी नवगछिया । रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर से डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में छात्रों एवं ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का दावा है कि अनशन पर बैठे लोगों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। अनशन पर बैठे आशुतोष सिंह, अनुज चौरसिया एवं मृदुल शर्मा लगातार अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। आंदोलनकारियों के अनुसार, अनशनकारियों का रक्तचाप कम हो रहा है तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रंगरा के चिकित्सकों द्वारा नियमित रूप […]

Noimg

Naugachia: रंगरा डिग्री कॉलेज को लेकर विवाद गहराया, तीनटंगा दियारा में कॉलेज के समर्थन में हुई बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दियारा के हजारों ग्रामीणों ने कॉलेज यथास्थान रखने की उठाई मांग, सरकार के निर्णय का किया समर्थन नवगछिया । रंगरा प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक ओर रंगरा के ग्रामीण कॉलेज को वापस लाने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन पर डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर रविवार को तीनटंगा दियारा के ग्रामीणों ने डिग्री कॉलेज को दियारा में ही बनाए रखने के समर्थन में विशाल बैठक आयोजित कर सरकार के निर्णय का समर्थन किया। संत विनोबा उच्च विद्यालय, तीनटंगा दियारा परिसर में आयोजित खुली बैठक में तीनटंगा दियारा उत्तर एवं तीनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के हजारों ग्रामीण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं तथा दोनों पंचायतों के […]

Noimg

Naugachia: मेमो पैसेंजर ट्रेन से 19 बोतल विदेशी शराब बरामद, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया जीआरपी थाना पुलिस ने मेमो पैसेंजर ट्रेन में चलाए गए जांच अभियान के दौरान शौचालय के पास लावारिस अवस्था में रखी 19 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नियमित जांच के दौरान ट्रेन के शौचालय के समीप संदिग्ध अवस्था में एक लावारिस पैकेट मिला। तलाशी लेने पर उसमें 19 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। मौके पर कोई भी व्यक्ति उक्त शराब पर अपना दावा नहीं कर सका। इस संबंध में नवगछिया जीआरपी थाना में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब किसके द्वारा ट्रेन में लाई गई थी और […]