Tag Archives: Purnia news

Purnia: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, डिजिटल प्रशिक्षण एवं बूथ सशक्तिकरण पर जोर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, पूर्णिया द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत “डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं जिला कार्यसमिति बैठक” का आयोजन रविवार को भाजपा कार्यालय, बनभाग, पूर्णिया में किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, डिजिटल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो. अजहर आलम ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल प्रशिक्षण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जोली जी, जिला महामंत्री मो. जहीरुद्दीन, सरफराज आलम, कारी शमशाद अहमद, सफर आलम, जफर […]

Purnia: सीमांचल को मिली बड़ी सौगात, शिवम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

केनगर के बनियापट्टी में बनने वाला मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बनेगा मील का पत्थर पूर्णिया।सीमांचल क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए पूर्णिया जिले के केनगर प्रखंड अंतर्गत बनियापट्टी में शिवम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। भूमि पूजन का अनुष्ठान बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। शंखनाद, वैदिक मंत्रों और महाआरती के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। हजारों स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज के शीघ्र निर्माण […]

Purnia: राजद का 29वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प पूर्णिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 29वां स्थापना दिवस रविवार को पूरे उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्णिया के नवरतन हाता स्थित जिला राजद कार्यालय में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने की, जबकि पार्टी के जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री शहनवाज आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव अभय सिन्हा, प्रदेश महासचिव डॉ. मनोज यादव, बनमनखी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ […]

Purnia: नगर निगम में नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम को भावभीनी विदाई, महापौर ने कार्यों की सराहना की- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम के संवाद कक्ष में रविवार को महापौर की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन लंबे समय तक साथ कार्य करने के बाद बिछड़ने का क्षण हमेशा भावुक कर देता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके कर्म, व्यवहार और कार्यशैली से होती है तथा किसी अधिकारी के जाने के बाद ही उसके योगदान का सही मूल्यांकन होता है। महापौर ने कहा कि श्रीकुमार […]

Purnia: जेईई एडवांस और एसओएफ ओलंपियाड के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, ‘अभ्युदय-2026’ बना प्रेरणा का मंच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विद्या विहार कैरियर प्लस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मियों को किया सम्मानित पूर्णिया। विद्या विहार कैरियर प्लस (वीवीसीपी) द्वारा आयोजित “अभ्युदय-2026 : उत्कृष्टता का उत्सव एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जेईई एडवांस एवं एसओएफ ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना, उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाना तथा भावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना था। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, संस्थान के कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा, विद्या […]

Purnia: श्रावणी मेले में 26 दिन शेष, कांवड़िया मार्ग की तैयारी धीमी, दुकानदारों ने तेज की तैयारियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मुंगेर: श्रावणी मेले के शुरू होने में अब केवल 26 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन कांवड़िया मार्ग पर मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं की तैयारियों की धीमी रफ्तार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जर्जर सड़क और अधूरे कार्य श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले के दौरान लाखों कांवड़िये इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की मरम्मत, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई जैसे कार्य समय पर पूरे होना आवश्यक हैं। वहीं, स्थानीय दुकानदार श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। दुकानें सजाई जा रही हैं और पूजा सामग्री, खान-पान तथा अन्य आवश्यक सामान का स्टॉक तैयार किया जा रहा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस […]

Purnia: जिला गजेटियर प्रारूप पर हुई समीक्षा, 7 जुलाई को होगी अंतिम संयुक्त बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में जिलास्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी), नई दिल्ली द्वारा तैयार जिला गजेटियर की प्रारंभिक पांडुलिपि की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान पांडुलिपि में शामिल प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक तथ्यों के साथ विभागवार आंकड़ों का गहन परीक्षण किया गया। समीक्षा के उपरांत सभी विभागों के अधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रारंभिक पांडुलिपि का अनुमोदन किया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि किसी विभाग को तथ्यों या आंकड़ों में संशोधन अथवा अद्यतन की आवश्यकता महसूस होती है तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित […]

Purnia: स्व. उषा चंद की तृतीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 81 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। भीषण गर्मी के कारण रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय उषा चंद की तृतीय पुण्यतिथि पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं उषा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मौलवी टोला स्थित संस्था कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 81 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के रक्तकोष, रेडक्रॉस ब्लड बैंक एवं युवा ब्लड सेंटर की चिकित्सक एवं लैब टेक्नीशियन टीम ने रक्त संग्रह किया। इस दौरान सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शहर के विभिन्न सामाजिक एवं युवा संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। भीषण गर्मी और उमस के […]

Purnia: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं : तारकिशोर प्रसाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, बनभाग में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रणव यादव, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका तथा पूर्णिया नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति देवी ने की। डॉ. संजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जबकि मंच संचालन मीनाक्षी सिन्हा ने किया। मंच पर वीर […]

Purnia: डीएम ने पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं का लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति ने पर्यवेक्षण गृह, पूर्णिया का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यवेक्षण गृह में कुल 78 बच्चे आवासित पाए गए, जिनमें पूर्णिया जिले के 20 एवं कटिहार जिले के 58 बच्चे शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवास, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बीच नोटबुक का वितरण भी किया तथा अधीक्षक को निर्देश दिया कि बच्चों की रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम के अतिरिक्त कहानी की पुस्तकें, उपन्यास और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई अमरेश कुमार […]