Tag Archives: Purnia news

Noimg

PURNIA सुल्तानगंज नगर परिषद हत्याकांड पर महापौर का आक्रोश, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुए सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय करार देते हुए दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। साथ ही गंभीर रूप से घायल नगर परिषद सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महापौर ने कहा कि दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों द्वारा कार्यालय कक्ष में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की घटना यह दर्शाती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने इस पूरी वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। इस […]

PURNIA : पूर्णिया के डॉ. कुमार शांतनु आनंद को स्पेन में रिसर्च प्रस्तुत करने का मौका || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगा बिहार पूर्णिया स्थित आनंद हॉस्पिटल के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुमार शांतनु आनंद को स्पेन के मलागा में आयोजित होने वाले यूरोपियन फेडरेशन ऑफ नेशनल एसोसिएशन्स ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रॉमेटोलॉजी (EFORT) कांग्रेस 2026 में अपनी मौलिक (ओरिजिनल) रिसर्च प्रस्तुत करने के लिए चुना गया है। यह उपलब्धि उन्हें दुनिया के चुनिंदा ऑर्थोपेडिक सर्जनों की श्रेणी में खड़ा करती है, जिनके शोध ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक मानकों की कसौटी पर खुद को साबित किया है। EFORT कांग्रेस को ऑर्थोपेडिक्स और मस्कुलोस्केलेटल मेडिसिन के क्षेत्र में विश्व के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में गिना जाता है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में दुनिया भर के नामचीन सर्जन, शोधकर्ता और शिक्षाविद शामिल होते हैं। यहां जॉइंट रिप्लेसमेंट, ट्रॉमा केयर, […]

PURNIA : पूर्णिया में 3 करोड़ की बैंक ठगी, सीएसपी संचालक फरार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले के रौटा थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की बैंकिंग ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक द्वारा सैकड़ों खाताधारकों के बैंक खातों से अवैध निकासी कर फरार होने की घटना ने बैंकिंग व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घोटाले में विशेष रूप से 278 महिलाओं के खातों से करीब 3 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई है। पीड़ित खाताधारकों ने रौटा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बैंक प्रबंधन से त्वरित कार्रवाई एवं राशि वापस कराने की मांग की है। आरोप है कि सीएसपी संचालक जुबैर आलम और उनके पुत्र इन्तेशार आलम ने मिलकर इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। […]

Noimg

KISHANGANJ : किशनगंज में मंदिर और स्कूल में चोरी: सोने के जेवरात व 3 सीलिंग फैन गायब, पुलिस जांच में जुटी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

किशनगंज जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया है। पहली घटना पोठिया थाना क्षेत्र के तैयबपुर स्थित काली मंदिर में हुई, जहां अज्ञात चोरों ने देवी के श्रृंगार में रखे लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं दूसरी घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खटियाटोली में सामने आई है। यहां चोरों ने कक्षा चार के कमरे का ताला काटकर चार में से तीन सीलिंग फैन चुरा लिए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार बसाक ने बताया कि सुबह स्कूल पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और पंखे गायब थे। साथ […]

PURNIA : पूर्णिया में सीएसपी ठगी का बड़ा खुलासा, 300 खातों से 3 करोड़ की निकासी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले के रौटा थाना क्षेत्र में सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) के जरिए बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। इस घटना में करीब 300 ग्रामीणों के बैंक खातों से लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध निकासी कर लिए जाने का आरोप है। मामले के उजागर होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, Central Bank of India से जुड़े एक सीएसपी संचालक जुबेर आलम पर आरोप है कि उसने अपने परिवार के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बैंकिंग सेवा देने के नाम पर लोगों से बार-बार बायोमेट्रिक (अंगूठा) लिया जाता था और इसी प्रक्रिया के दौरान उनके खातों से रकम ट्रांसफर […]

PURNIA : पूर्णिया के ऐतिहासिक अभिलेख राज्य अभिलेखागार पटना को हस्तांतरित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।पूर्णिया जिले के ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक महत्व के दस्तावेजों को सुरक्षित संरक्षण और डिजिटाइजेशन के उद्देश्य से बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय, पटना को हस्तांतरित किया गया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी सह समाहर्ता श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश के आलोक में की गई। जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार को बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय, पटना से आए विभागीय पदाधिकारी श्री राम कुमार सिंह को जिला अभिलेखागार, पूर्णिया में संरक्षित भीलेज नोटिस के कुल 25 वॉल्यूम सौंपे गए। यह हस्तांतरण जिला अभिलेखागार प्रभारी पदाधिकारी डॉ. जयशंकर प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बताया गया कि पूर्णिया जिला अभिलेखागार में संरक्षित पौराणिक, ऐतिहासिक तथा प्रशासनिक अभिलेख अब राज्य स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे, जिससे देश-विदेश के शोधार्थियों एवं […]

PURNIA : जनभावनाओं और बेटियों के सम्मान पर केंद्रित रही प्रियंका गांधी–पप्पू यादव की मुलाकात || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश और बिहार की वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सांसद पप्पू यादव ने इसे औपचारिक भेंट से अधिक जनभावनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सार्थक बातचीत बताया। उन्होंने कहा कि चर्चा के केंद्र में आम जनता की समस्याएं, सामाजिक न्याय तथा देश की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे रहे। सांसद यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी की संवेदनशील सोच यह दर्शाती है कि उनके लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का मार्ग है। […]

PURNIA : आंगनवाड़ी केंद्रों व विद्यालयों में चापाकल मरम्मत को प्राथमिकता देने का निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले में स्वच्छ पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) की अध्यक्षता में समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विभाग को प्राप्त चापाकल मरम्मत लक्ष्य के अंतर्गत सबसे पहले आंगनवाड़ी केंद्रों और सरकारी विद्यालयों में स्थापित खराब चापाकलों को दुरुस्त किया जाए। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि छोटे बच्चों और स्कूली छात्र-छात्राओं को […]

ARARIA: अररिया में पीएम सूर्यघर योजना को लेकर तेजी, DM ने बिजली विभाग की समीक्षा; 882 आवेदन प्राप्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया जिले में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने रफ्तार बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने बिजली विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अप्रैल माह तक विद्युत प्रमंडल अररिया में 212 और फारबिसगंज में 670 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह पूरे जिले में अब तक कुल 882 आवेदन मिल चुके हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजना का लाभ जल्द से जल्द पात्र परिवारों तक पहुंचाया जाए, ताकि लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल सके और बिजली बिल में कमी आए। जिलाधिकारी ने बैंक ऋण की प्रक्रिया को भी सरल और तेज करने पर जोर दिया, ताकि सोलर पैनल […]

PURNIA : नव-नियुक्त एएनएम का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया के तत्वावधान में मंगलवार को नव-नियुक्त एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) के लिए जिला स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या-531 के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम में मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत उपलब्ध 12 सेवा पैकेजों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यू-विन (U-WIN) पोर्टल के संचालन एवं डाटा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड स्तर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM) एवं प्रखंड सामुदायिक प्रबंधक (BCM) ने सक्रिय […]