April 7, 2026
PURNIA: बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत धावा दल की कार्रवाई, दो बाल श्रमिक मुक्त || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया । समाहरणालय पूर्णिया के जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाल श्रम उन्मूलन एवं विमुक्ति को लेकर विशेष धावा दल अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न दुकान, प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं गैरेजों की जांच की गई, जिसमें कुल दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। धावा दल का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नीतू कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमन प्रकाश, आदित्य आकाश कुमार सहित प्रयास जैक सोसाइटी के प्रतिनिधि शेखर तिर्की एवं मोहम्मद सज्जाद तथा स्थानीय थाना की पुलिस […]