Tag Archives: Purnia

Noimg

PURNIA : उच्च जोखिम गर्भावस्था प्रबंधन कार्यशाला आयोजित, 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव पर दिया गया जोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया । स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ़ के संयुक्त तत्वावधान में सेंटर प्वाइंट होटल, पूर्णिया में उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान, ट्रैकिंग, प्रबंधन, फॉलो-अप एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सभी गर्भवती महिलाओं की समय पर प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) सुनिश्चित कर शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना रहा। हर उच्च जोखिम गर्भावस्था जीवन बचाने का अवसर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक उच्च जोखिम गर्भावस्था एक जीवन बचाने का अवसर है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी गर्भवती महिला जांच एवं निगरानी से वंचित न रहे। […]

Noimg

PURNIA: युवा उद्यमी अमित साह बने भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के वाणिज्य प्रकोष्ठ को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा उद्यमी अमित साह को प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है तथा विशेष रूप से युवा वर्ग और व्यापारिक समुदाय में खुशी देखी जा रही है। इस संबंध में जारी पत्र में वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. जगन्नाथ गुप्ता ने कहा कि अमित साह के नेतृत्व से प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में व्यापारियों एवं उद्यमियों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का अभियान और अधिक प्रभावी होगा। सामाजिक व व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका अमित साह लंबे समय से व्यापार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में […]

PURNIA : बिहार के 141 रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, रेल मंत्री से की गई स्वीकृति की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। बिहार में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राज्य के शेष 141 रेलवे समपारों पर सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। पहले ही 78 ओवरब्रिज को मिली मंजूरी मंत्री ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा राज्य के कुल 219 रेलवे समपारों पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इनमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 78 ओवरब्रिज परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष समपारों पर अभी स्वीकृति लंबित है। जाम […]

Noimg

PURNIA : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर काझा कोठी स्थित शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की निदेशिका एवं प्रखर समाजसेवी नूतन गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। संस्थान की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की बुनियादी स्वास्थ्य जांच की गई तथा स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने प्रस्तुत किए स्वास्थ्य जागरूकता मॉडल कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न बीमारियों से बचाव, प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से […]

Noimg

PURNIA : रानीपतरा में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल पश्चिम द्वारा पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रानीपतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेता सकलदीप राजपाल, अवधेश साह, संजय मिश्रा, संजय मोहन प्रभाकर, विजय माझी, मंडल अध्यक्ष पानो देवी, मनोज मोनू, सुमीत सिंह एवं मनीष भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। सात सत्रों में हुआ वैचारिक प्रशिक्षण प्रशिक्षण वर्ग के सातों सत्रों में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा […]

Noimg

PURNIA: फलका में युवक की संदिग्ध मौत पर सांसद पप्पू यादव पहुंचे पीड़ित परिवार के घर, निष्पक्ष जांच की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के फलका थाना अंतर्गत गोपालपट्टी गांव (वार्ड संख्या-09) में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान कालो यादव के 24 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बीते दिन पुलिस द्वारा कथित रूप से की गई बर्बरतापूर्ण पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने गोपालपट्टी गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद ने अपनी ओर से तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान […]

Noimg

PURNIA : एसडीओ ने किया अनुमंडल अस्पताल व आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : कुमार अनूप, अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा ने सोमवार को अनुमंडल अस्पताल धमदाहा, जीविका दीदी की रसोई, डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय एवं कल्याण छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं, दवा उपलब्धता एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीओ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय एवं कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। छात्रावास में संचालित जीविका दीदी की रसोई का भी निरीक्षण करते हुए बच्चों से भोजन, पठन-पाठन एवं आवासीय सुविधाओं […]

Noimg

PURNIA: सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी पूर्णिया ने सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से जुड़े कार्यों में आने वाली कठिनाइयों का समाधान करना तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने कुल 38 आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि विधि शाखा, सामान्य शाखा एवं आपूर्ति विभाग से जुड़े मामलों की […]

Noimg

PURNIA: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में नव शैक्षणिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की चहक, नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। नए एवं पुराने छात्र-छात्राओं का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी तथा उप-प्रधानाचार्य राज कुमार दास सहित समन्वयकों एवं शिक्षकगणों द्वारा आत्मीयता और स्नेह के साथ किया गया। पहली बार विद्यालय पहुंचे नन्हें विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नव सत्र के शुभारंभ पर ओपन एयर ग्राउंड में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक प्रार्थना कर माँ सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सफलता की कामना की। प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता […]

Noimg

PURNIA: रामनवमी शोभायात्रा की सफलता पर पूर्णिया पुलिस प्रशासन को किया  सम्मानित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में पूर्णिया शहर में प्रशासनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 28 मार्च को आयोजित ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार रामनवमी शोभायात्रा में लाखों रामभक्तों की सहभागिता रही, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इतने बड़े धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूर्णिया पुलिस प्रशासन की भूमिका को सराहनीय बताते हुए संगठन की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी अंशु कुमार, पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत, अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित सहित पूर्णिया डीएसपी एवं शहर के सभी थाना अध्यक्षों […]