Month: May 2026

BHAGALPUR : बिहार कृषि विश्वविद्यालय में ड्रोन और एआई तकनीक पर छह दिवसीय बूटकैंप का सफल समापन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। बिहार एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के कृषि सूचना विज्ञान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान केंद्र (CAIR) द्वारा सेंट्रल ऑफ डेवलेपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय “ड्रोन एवं एआई टेक्नोलॉजी बूटकैंप” का शनिवार को सफल समापन हो गया। 18 मई से 23 मई 2026 तक चले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रोन प्रणाली तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्मार्ट खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। बूटकैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रिसिजन एग्रीकल्चर से जुड़ी आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना तथा ड्रोन एवं इंटेलिजेंट फार्मिंग के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। छह दिनों तक चले इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 43 छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को ड्रोन संचालन, ड्रोन के विभिन्न […]

KISHANGANJ: किशनगंज में SSB की बड़ी कार्रवाई, 103 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

किशनगंज : भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत गलगलिया थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (SSB) को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी की 41वीं बटालियन रानीडांगा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 103.8 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच से मिली सूचना पर कादोमनी जोत स्थित क्विक रिस्पॉन्स टीम ने एनएच-327E के समीप छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर बॉर्डर पिलर संख्या 98/19 के पास खारीबाड़ी थाना क्षेत्र के सोना चांदी गांव के समीप की गई। तलाशी के दौरान एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति […]

Noimg

PURNIA : पूर्णिया में रसोई गैस आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। जिले में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को पहले की तरह नियमित रूप से घर तक आपूर्ति की जा रही है। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर ओरन ने बताया कि शनिवार को पूर्णिया जिले में कुल 15 हजार 172 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग की गई थी। इसके विरुद्ध विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा 10 हजार 205 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। वहीं अभी भी 8 हजार 257 गैस सिलेंडर संबंधित एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति के लिए लगभग 45 दिनों का […]

मनरेगा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, सभी पंचायतों में होगा वृक्षारोपण-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को महानंदा सभागार में मनरेगा योजना की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक, कनीय अभियंता, कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्रामीण विकास अभिकरण निदेशक तथा ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले मानव दिवस सृजन की समीक्षा की गई। कम प्रगति वाले पंचायत रोजगार सेवकों को मई माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी पंचायत रोजगार सेवकों को नियमानुसार कार्य आदेश जारी कर मानव दिवस सृजन में तेजी लाने को कहा गया। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों […]

PURNIA : बायसी में आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिव्यांगता पहचान का प्रशिक्षण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। जिले के बायसी प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय बायसी में 20 एवं 21 मई को प्रारंभिक बाल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगता जांच अनुसूची विषय पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों में विकासात्मक विलंब एवं दिव्यांगता के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान के लिए प्रशिक्षित करना था, ताकि ऐसे बच्चों को समय पर उचित स्वास्थ्य दल तक भेजा जा सके और उन्हें आवश्यक उपचार एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जांच सूची के माध्यम से बच्चों की जांच प्रक्रिया, विकासात्मक संकेतों की पहचान, स्वास्थ्य केंद्र भेजने की प्रक्रिया तथा निरंतर निगरानी के बारे में […]

PURNIA : किसान पंजीकरण में पूर्णिया को बिहार में चौथा स्थान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1130

पूर्णिया। प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में संबंधित वरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 19 मई को आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, किसान पंजीकरण महाअभियान, जनगणना 2027 तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि किसान पंजीकरण अभियान में पूर्णिया जिले को बिहार में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। समीक्षा के दौरान कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई। प्रभारी जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को किसान पंजीकरण महाअभियान के दौरान क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की निगरानी एवं निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने […]

PURNIA : कसबा में 16 करोड़ की लागत से प्रखंड-अंचल भवन का शिलान्यास-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने शुक्रवार को कसबा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग 16 करोड़ 62 लाख 10 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं सरल एवं सम्मानजनक तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं को प्रखंड और अंचल कार्यालय से जुड़े कार्यों के निष्पादन में काफी सहूलियत मिलेगी। मंत्री ने कहा […]

PURNIA : मुख्यमंत्री से मिले पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, किसानों के हित में उठाई सब्जी मंडी और एम एस पी की मांग || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें बिहार की अहम जिम्मेदारी मिलने पर बुके भेंट कर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को दो महत्वपूर्ण मांग-पत्र सौंपते हुए सीमांचल के किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से पूर्णिया के खुश्की बाग में सब्जी उत्पादक किसानों के लिए व्यवस्थित सब्जी मंडी निर्माण तथा मक्का किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम एस पी ) तय कर सरकारी स्तर पर मक्का खरीद सुनिश्चित करने की मांग की। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने दोनों मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए सब्जी मंडी निर्माण के लिए अग्रेतर कार्रवाई तथा मक्का किसानों की समस्या पर विचार करने की […]

PURNIA : रजीगंज पंचायत में 2 जून को लगेगा सरकारी सहयोग शिविर, विधायक विजय खेमका ने लिया तैयारियों का जायजा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रजीगंज पंचायत में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले सरकारी सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा शुक्रवार को विधायक विजय खेमका  ने पंचायत भवन पहुंचकर लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी ली। बताया गया कि शिविर में राशन कार्ड, शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कौशल विकास, ई-श्रम कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, बासगीत पर्चा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व संबंधी मामले, नल-जल योजना, ग्रामीण नाली-गली, मनरेगा जॉब कार्ड, बिजली कनेक्शन, जीविका, स्वच्छता अभियान, कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग से […]

PURNIA : पूर्णिया में एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात, एकलव्य एथलेटिक्स को मिली मंजूरी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। जिले के खेल प्रेमियों और उभरते एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार सरकार द्वारा पूर्णिया में “एकलव्य एथलेटिक्स” की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। इस पहल से जिले के खिलाड़ियों को अब बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनका भविष्य और अधिक उज्ज्वल बनने की उम्मीद है। जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बिहार सरकार एवं खेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक नया मंच मिलेगा। इसके अंतर्गत चयनित 30 खिलाड़ियों को सरकारी खर्च पर प्रशिक्षित किया जाएगा। खिलाड़ियों को सरकार द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक के मार्गदर्शन […]