Month: May 2026

BHAGALPUR : कटावरोधी कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।सबौर प्रखंड के फरका पंचायत में बाढ़ से पहले शुरू किए गए कटावरोधी कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने कार्य में अनियमितता और सुस्ती का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस गति से काम चल रहा है, उससे बाढ़ आने से पहले कार्य पूरा होना मुश्किल है। ग्रामीणों के अनुसार, हर वर्ष गंगा नदी में कटाव के कारण कई मकान नदी में समा जाते हैं। अब तक 15 से 20 पक्के मकान कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं, जिससे कई परिवार बेघर हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि मेहनत की कमाई से बनाए गए घर हर साल बाढ़ में ध्वस्त हो जाते हैं और प्रशासन केवल आश्वासन देकर रह जाता है। […]

BHAGALPUR : अकबरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधेला काली अस्थान निवासी 25 वर्षीय निशांत आनंद, पिता कैलाश प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निशांत आनंद भागलपुर से अपने घर सुल्तानगंज लौट रहे थे। इसी दौरान अकबरनगर भट्टा के पास एक अनियंत्रित वेगनर चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी […]

BHAGALPUR : स्केटिंग करते हुए 53 दिन में पहुंचे केदारनाथ, डीएम ने युवकों को किया सम्मानित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के युवाओं ने आस्था, साहस और जुनून की अनोखी मिसाल पेश करते हुए स्केटिंग के जरिए 53 दिनों में केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी की। भागलपुर के सन्नी कुमार एवं मोकामा के दो अन्य युवकों ने सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा घाट से गंगाजल लेकर कठिन सफर तय करते हुए बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर जलार्पण किया। बताया गया कि तीनों युवक अपनी पीठ पर गंगाजल लेकर लगातार स्केटिंग करते हुए लंबी दूरी तय कर केदारनाथ पहुंचे। कठिन रास्तों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद युवकों ने अपने संकल्प और आस्था को बनाए रखा। उनकी इस अनोखी यात्रा की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। यात्रा पूरी करने के बाद स्केटिंग कोच अमन कुमार तीनों युवकों को लेकर भागलपुर के […]

BHAGALPUR : जम्मू-कश्मीर में असम राइफल्स के जवान का निधन, कहलगांव में शोक की लहर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत सियां पंचायत के बैरैनी गांव निवासी असम राइफल्स के जवान शिव शंकर कुमार का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। जवान की मौत की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि 25 वर्षीय शिव शंकर कुमार अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। वे तीन वर्ष पूर्व असम राइफल्स के मेडिकल विभाग में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के दुर्गम क्षेत्र में तैनात थे। परिजनों के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के क्रम में ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट […]

BHAGALPUR : विद्यार्थियों ने “शिक्षा का संकल्प” लेकर निकाली पदयात्रा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर में शिक्षाविद् एवं मार्गदर्शक निमेष शुक्ला के नेतृत्व में संचालित 201 दिवसीय राज्यव्यापी “शिक्षा संकल्प यात्रा” लगातार जारी है। इसी क्रम में गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, चम्पानगर के विद्यार्थियों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “शिक्षा का संकल्प” लेकर पदयात्रा निकाली। इस अवसर पर शिक्षा संकल्प यात्री निमेष शुक्ला ने विद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे बड़ा माध्यम है और विद्यार्थी यदि दृढ़ संकल्प के साथ पढ़ाई करें तो हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और मुंगेर सहित चार जिलों की यात्रा पूरी करने के बाद […]

Noimg

BHAGALPUR : समीक्षा भवन में विकास को लेकर बड़ी बैठक, डीएम ने तैयार किया भागलपुर के भविष्य का रोडमैप || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्लानिंग एरिया का विस्तार कर नए इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नए बायपास, चौड़ी सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। डीएम ने पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता बताते हुए […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में मछली पालन बनेगा आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास का मॉडल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: जिला प्रशासन मछली पालन को सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता का साधन बनाने में जुटा है। समीक्षा भवन में मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने 121 मछुआरों को आधुनिक किट और संसाधन वितरित किए। मछुआरों को बड़ी हांडी, जाल, छोटे फ्रीजर, वेइंग मशीन और अन्य जरूरी उपकरण दिए गए। अब मछलियां सुरक्षित रहेंगी और उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे। उच्च उत्पादन वाले मछुआरों को ऑटो दिए जा रहे हैं ताकि वे सीधे बाजार तक मछली पहुंचा सकें। सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट और नाव पर सब्सिडी भी उपलब्ध कराई गई है। बिहपुर में 50 लाख रुपये की लागत से विकसित आधुनिक हैचरी प्लांट में उच्च गुणवत्ता वाले मछली […]

Noimg

KISHANGANJ: जंगली हाथियों का कहर, शाम ढलते ही गांवों में दहशत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

किशनगंज जिले के दिघलबैंक पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। शाम होते ही हाथियों की मौजूदगी से लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, दिघलबैंक पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित आमडांगी गांव में हाथियों का झुंड अचानक पहुंच गया। इस दौरान हाथियों ने देव नाथ महतो के केले के बागान को भारी नुकसान पहुंचाया और कई आवासीय घरों को भी क्षति पहुंचाई। किसानों का कहना है कि हर साल उन्हें हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथियों का एक जोड़ा अलग होकर इंडो-नेपाल सड़क पर कदम चौक और धनतोला स्कूल चौक […]

PURNIA: पूर्णिया में 6 साल के मासूम की हत्या, आम तोड़ने गया था बच्चा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया में 6 साल के मासूम की हत्या, आम तोड़ने गया था बच्चा तीन दिन बाद नहर किनारे सड़ी-गली अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान शाकिब उर्फ आहिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा तीन दिन पहले गांव के एक अन्य बच्चे के साथ आम तोड़ने गया था, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के पास नहर किनारे बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, शाकिब शनिवार को गांव के ही एक बच्चे के साथ घर से करीब […]

Noimg

PURNIA : वीवीआईटी पूर्णिया में टीसीएस का मेगा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी) में विश्वविख्यात Tata Consultancy Services (टीसीएस) का मेगा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मेगा कैंपस ड्राइव में पूर्णिया एवं आसपास के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति विवेकानन्द सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. भरत मेहर एवं विभिन्न संकायों के शिक्षकगण भी मौजूद रहे। टीसीएस की एचआर टीम द्वारा वीवीआईटी परिसर में ऑनलाइन टेस्ट एवं इंटरव्यू की प्रक्रिया आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. विवेकानन्द सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का पूर्णिया आना तथा यहां की युवा प्रतिभाओं को रोजगार […]